Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मैं 80 की भी हो जाऊं, व्हीलचेयर पर भी मैं अनुपमा का...

‘मैं 80 की भी हो जाऊं, व्हीलचेयर पर भी मैं अनुपमा का किरदार करूंगी’: रूपाली गांगुली

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/rupali_ganguly_30_09_1790777481982_tyIP_1790777485579_Hz5V_8ccb1c7f-6d49-4288-a95f-a420e8b5b018_V5PR.png

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के इवेंट में अनुपमा यानी रूपाली गांगुली ने बताया कि उन्हें टीवी एक्ट्रेस होने पर गर्व है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि अभी उनका फिल्मों में जाने का कोई इरादा नहीं है।

टीवी की दुनिया में अनुपमा के नाम से प्रसिद्ध एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने एक इवेंट में बोला कि उनका फिल्मी दुनिया की तरफ रुख करने का कोई प्लान नहीं है। इस इवेंट में अनुपमा यानी कि रूपाली गांगुली ने ये भी बताया कि टीवी में काम करने पर उन्हें गर्व है।

80 साल की उम्र में भी अनुपमा बनना चाहेंगी रूपाली गांगुली

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट में रूपाली गांगुली ने इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो 80 साल की उम्र में भी अनुपमा का किरदार निभाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लिए जो जगह बनाई है उसमें वो खुश हैं।

क्या कभी फिल्में बनाएंगी रूपाली गांगुली?

रूपाली गांगुली दिवंगत फिल्ममेकर अनिल गांगुली की बेटी हैं। रूपाली गांगुली से जब पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने फिल्म बनाने के बारे में सोचा है? इस सवाल का जवाब देते हुए रूपाली ने बताया कि कैसे टीवी ने इतने सालों में तरक्की की है और क्यों वो अनुपमा का ही किरदार करना चाहेंगी।

टीवी को लेकर क्या बोलीं रूपाली गांगुली?

रूपाली गांगुली ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वो एक टीवी एक्टर हैं। एक वक्त था जब हमें नीची नजरों से देखा जाता था, लेकिन आज, वही लोग हमारी तारीफ करते हैं। मुझे यकीन है कि टीवी में बदलाव हुआ है, बहुत सारी ऐसी कहानियां कही जा रही हैं जो मायने रखती हैं। अब बहुत सी महिलाओं के किरदार हैं जो मेरी और आपकी तरह ही साधारण हैं।

रूपाली क्यों चाहती हैं कि चलता रहे स्टार प्लस का शो अनुपमा

उन्होंने आगे कहा, “मैं चाहती हूं कि अनुपमा चलता रहे क्योंकि उसमें कहने को बहुत कुछ है। बहुत सारी सामाजिक समस्याएं हैं जिनके बारे में बात होनी चाहिए। आज के समय में अनुपमा मायने रखने वाला और जरूरी किरदार है। जब तक मुमकिन होगा मैं अनुपमा का किरदार करूंगी। मैं जहां हूं, वहां बहुत खुश हूं।”

व्हीलचेयर पर भी अनुपमा का रोल करेंगी रूपाली

इस इवेंट में रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के प्रोड्यूसर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रूपाली कहती हैं, “मैं 80 की भी हो जाऊंगी, व्हीलचेयर पर भी मैं अनुपमा का किरदार करूंगी।”

कब हुई थी स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की शुरुआत?

अनुपमा शो की बात करें तो शो का पहला एपिसोड 13 जुलाई, 2020 में आया था। शो की कहानी परिवार, रिश्तों और कुछ सामाजिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। अनुपमा ने लंबे वक्त तक टीआरपी शोज की लिस्ट पर भी राज किया है। कई सालों तक अनुपमा टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन पर ही रहा था। अनुपमा स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होता है। बिग बॉस के विनर रह चुके गौरव खन्ना भी एक वक्त पर इस शो का हिस्सा थे। उन्होंने शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था।

रूपाली गांगुली के बारे में

रूपाली गांगुली के बारे में बात करें तो उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत करीब सात साल की उम्र में की थी। वो अपने पिता की फिल्म साहेब में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। रूपाली ने भले ही फिल्मी दुनिया से काम की शुरुआत की हो, लेकिन टीवी में रूपाला ज्यादा बड़ा नाम हैं। रूपाली ने साल 2002 में में टीवी सीरीज संजीवनी से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। अनुपमा के साथ-साथ रूपाली को साराभाई वर्सेस साराभाई की मोनिशा साराभाई के तौर पर भी जाना जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN