Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Box Office Wednesday: 50 करोड़ से कितना दूर द वन? हनुमान अंश...

Box Office Wednesday: 50 करोड़ से कितना दूर द वन? हनुमान अंश और द पैराडाइज ने कमा डाले इतने करोड़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/wednesday_box_office_report_1790813887170_uo23_1790813890729_ZUBo_f19645cf-9c73-4cbd-910b-e87d906d5992_srnq.png

Box Office Report: हनुमान अंश और द पैराडाइज के मुकाबले द वन ने बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई की। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले 6 दिन में 49 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। 

सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन, हनुमान अंश और द पैराडाइज के बीच मुकाबला चल रहा है। बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई द वन ने की। वहीं, दूसरे नंबर पर द पैराडाइज रही और तीसरे नंबर पर हनुमान अंश रही है। द वन ने 6 दिन में 49.20 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, हनुमान अंश ने 314 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। वहीं, द पैराडाइज की बात करें तो फिल्म ने 7 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

द वन के बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट को बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो गए हैं। फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 6 दिन में फिल्म ने 49.20 करोड़ की कमाई की है। मंगलवार (5वें दिन) की कमाई की तुलना में द वन की कमाई में बुधवार को गिरावट आई है। मंगलवार को फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ की कमाई की है।

द वन कमाई
डे 1 8 करोड़
डे 2 11.25 करोड़
डे 3 14.35 करोड़
डे 4 5.25 करोड़
डे 5 6 करोड़
डे 6 4.35 करोड़

द पैराडाइज का बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता

द पैराडाइज 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 104.90 करोड़ की कमाई कर ली है। मंगलवार के मुकाबले, बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को फिल्म ने 4.40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार को 3.40 करोड़ की कमाई की है। 7 दिन में फिल्म ने भारत में 104.90 करोड़ की कमाई कर ली है।

द पैराडाइज कमाई
डे 1 34.65 करोड़
डे 2 14.90 करोड़
डे 3 15.25 करोड़
डे 4 15.70 करोड़
डे 5 5.00 करोड़
डे 6 4.40 करोड़
डे 7 3.40 करोड़

द पैराडाइज ने किस भाषा में की कितनी कमाई?

द पैराडाइज को तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन तेलुगु भाषा में 93.35 करोड़, हिंदी भाषा में 9.40 करोड़ और तमिल भाषा में 2.15 करोड़ की कमाई की है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर 55वां दिन

हनुमान अंश को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म इतने दिनों तक सिनेमाघरों में टिक पाएगी, लेकिन फिल्म टिकी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कम कमाई की है, लेकिन फिल्म इतने दिनों से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 314.63 करोड़ हो गया है।

हनुमान अंश कमाई
पहला हफ्ता 1.08 करोड़
दूसरा हफ्ता 40 करोड़
तीसरा हफ्ता 10.40 करोड़
चौथा हफ्ता 61.00 करोड़
पांचवा हफ्ता 61.00 करोड़
छठा हफ्ता 80.25 करोड़
सातवां हफ्ता 44.80 करोड़
डे 50 3.35 करोड़
डे 51 6.50 करोड़
डे 52 9.00 करोड़
डे 53 2.25 करोड़
डे 54 3.00 करोड़
डे 55 2.35 करोड़

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN