Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/klc_1790794547668_EwVS_1790794561497_Oa3T_0d8cbe7f-440c-4540-81c3-ae81bc9eb623_1WP8.jpgआज हम आपको एक ऐसी ओटीटी सीरीज के बारे में बताएंगे जिसमें हॉरर, स्पेंस और थ्रिलर इतना है कि आप इसे अकेले देखने में डर जरूर जाएंगे।
ओटीटी पर क्राइम, साइकोलॉजिकल और थ्रिलर सीरीज को काफी पसंद किया जाता है। अब हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसमें साइकोलॉजिकल और थ्रिलर का भरपूर डोज है। ये एक ऐसी डार्क स्टोरी पर है जिसे देखते हुए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
क्या है सीरीज का नाम और इसकी स्टोरी
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है भ्रम। इसकी कहानी की बात करें तो इसमें अलीशा खन्ना(कल्कि कोचलिन) की स्टोरी दिखाई है जो नोवलिस्ट है। वह पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रही होती है जो एक एक्सीडेंट के बाद उसे होते है। इस एक्सीडेंट से उसका मिसकैरेज हो जाता है और उसके पति की मौत हो जाती है।
इस हादसे के बाद वह कुछ समय के लिए अपनी बहन अंकिता(भूमिका चावला) और जीजा पीटर (संजय सूरी) के घर शिफ्ट हो जाती है। लेकिन यहां उसे हैलुसिनेशन होता है। वह एक लोकल केस को सुलझाने निकलती है जहां एक टीनेज गर्ल गायब हो जाती है।
असलियत और भ्रम के बीच का फर्क मिटाते हुए, अलीशा अपने मन का सामना करती है और कई राज के एक खतरनाक जाल को सुलझाने के लिए डॉ. राव के पास जाती है।
कैसी है भ्रम
इसमें आपको जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें सस्पेंस ऐसा है कि कई बार तो आपकी भी सांस अटक जाएगा कि आगे क्या होगा।
इस बुक पर आधारित है भ्रम
यह सीरीज नोवल द अदर साइड ऑफ हर पर आधारित है। इस बुक को के हरि कुमार ने लिखा है। वहीं सीरीज को संगीत सिवान ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में कल्कि कोचलिन, भूमिका चावला, संजय सूरी और एजाज खान हैं।
कहां देखें ये सीरीज
अगर आपको ये सस्पेंस और थ्रिल से भरी साइकोलॉजिकल सीरीज भ्रम देखनी है तो आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज के 8 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड 21 मिनट का है।
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग
जी 5 की इस हॉरर साइकोलॉजिकल सीरीज भ्रम की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।
बता दें कि इस सीरीज की शूटिंग शिमला में हुई है जहां लकड़ी के कॉटेज और गहरे पाइन फॉरेस्ट हैं। इसकी सिनेमेटोग्राफी काफी अच्छी है। रियल लोकेशन में शूट होने की वजह से आपको लगेगा कि आप वहीं मौजूद हो। इससे सीन और रिएलिस्टिक लगते हैं।
इसका डरावना बैकग्राउंड स्कोर किंगशुक चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। इस सीरीज में म्यूजिक का काफी अहम पार्ट है जिससे सीन और डरावना लगता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




