Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश की सक्सेस के बाद नीम करोली बाबा पर बन रहा...

हनुमान अंश की सक्सेस के बाद नीम करोली बाबा पर बन रहा टीवी शो, जानें कहां देख पाएंगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/po_1790835220204_dwjh_1790835235856_xTlh_de59a0e4-63f3-4836-9bc1-486b9ecc8d79_1CT2.jpg

नीम करोली बाबा पर फिल्म बनी जिसका नाम है हनुमान अंश। अब इस फिल्म की सक्सेस के बाद नीम करोली बाबा पर टीवी शो बन रहा है जिसकी अनाउंसमेंट हुई है।

हनुमान अंश फिल्म की सक्सेस तो चलती ही जा रहा है। यह फिल्म नीम करोली बाबा की लाइफ पर आधारित थी। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब नीम करोली बाबा पर टीवी शो रहा है। इस शो का नाम नीम करोली बाबा है। शो का प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे।

कहां होगा यह शो टेलिकास्ट

हनुमान अंश सोनी एंटरटेनमेंट पर आएगा। इसके अलावा अगर आपको इसे ओटीटी पर देखना है तो फिर आप इस शो को सोनी लिव पर देख सकते हैं। हालांकि अभी शो की प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

इस प्रोमो की शुरुआत होती है नीम करोली बाबा से। उन्हें पीछे से दिखाया जाता है और फिर वॉइसओवर आता है कि जिस इंसान की कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया, अब सामने आएंगी उनकी जिंदगी से जुड़ी चमतकारी गाथाएं। इसके बाद नीम करोली बाबा के सामने भगवान हनुमान की झलक दिखती है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने अब तक भारत में 314.63 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 410.75 करोड़ की कमाई की है।

हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं। फिल्म में उन्होंने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में पुर्णिमा तिवारी और चंदन के आनंद भी हैं।

फिल्म की सक्सेस पर बोली थीं प्रोड्यूसर

फिल्म की सक्सेस को लेकर प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा था, हमारी फिल्म 2 करोड़ रुपये में बनी है। अगर हम इसी फिल्म को 10 करोड़ में बनाते तो ये ऐसे नहीं बनती। कम बजट से फिल्म की सिम्पलिसिटी आई है और हम इसक ध्यान रखेंगे।

सिंगर सुनिल की आंख का हो रहा ट्रीटमेंट

बता दें कि इस फिल्म के सिंगर सुनिल दिन्होंने मैंने तेरे ही भरोसे गाना गाया है, अनुप्रिया ने उनकी आंख के ट्रीटमेंट में भी हाथ बढ़ाया और इसमें उनका साथ मध्यप्रदेश सरकार ने भी दिया है।

मध्य प्रदेश सरकार आई आगे

अनुप्रिया ने कहा था, ‘मैंने सुनिल जी के लिए मुंबई में कंसल्टेंट अपॉइंटमेंट लिया था। लेकिन फिर मध्य प्रदेश सरकार आगे आई और उन्होंने ट्रीटमेंट में मदद की। ये एक ज्वाइंट एफर्ट है।’

अक्षय के सीक्वल में आने की आई थी खबर

वहीं इसके अलावा ऐसी भी खबर आ रही थी कि फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार हो सकते हैं क्योंकि अनुप्रिया ने अक्षय को अपना फेवरेट एक्टर बताया था। दरअसल, अनुप्रिया से पूछा गया था कि क्या फिल्म के सीक्वल में अक्षय होंगे तो उन्होंने कहा था कि वो महाराज जी बताएंगे। इसके बाद सबको लगा कि अक्षय अब सीक्वल में आएंगे।

हालांकि फिर अनुप्रिया ने क्लीयर किया था, ‘मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि अक्षय सीक्वल में होंगे। ये गलत है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN