Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आम्रपाली के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ डांस पर काजी तौकीर की टीम का तीखा...

आम्रपाली के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ डांस पर काजी तौकीर की टीम का तीखा सवाल- आपने खुद किया था किसी ने जबरदस्ती…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/ampq_1790858779174_hybL_1790858788805_EHa1_b3fd5886-48a6-473b-98b2-a9336707c50e_V9uq.jpg

काजी तौकीर का कुछ दिनों से आम्रपाली दुबे और कनिका मान के साथ काफी बवाल चल रहा है। अब काजी की टीम ने दोनों एक्ट्रेसेस को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट किया है।

बिग बॉस 20 में अब हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में काजी ने लॉलीपॉप वर्ल्ड का इस्तेमाल किया था जिसका कनिका मान और आम्रपाली दुबे ने डिफेंड किया था। अब इस पर काजी की टीम ने दोनों एक्ट्रेसेस को जवाब दिया है और क्लीयर किया कि इसके पीछे काजी का मकसद कुछ भी गलत नहीं था।

काजी की टीम ने कनिका को लेकर क्या कहा

काजी की टीम में स्टेटमेंट शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘हम हर हफ्ते काजी को बार-बार निशाना बनाने और उन्हें बदनाम करने का कड़ा विरोध करते हैं। इसके बाद उस स्टेटमेंट में लिखा है कि शो के होस्ट सलमान खान ने भी क्लीयर किया था कि लॉलीपॉप का मतलब वहां क्या था वीकेंड का वार में और उस चीज को गलत तरीके से दिखाया गया है।’

काजी की टीम ने लिखा, ‘सलमान सर ने साफ कहा कि लॉलीपॉप का मतलब क्या था। कनिका भी समझ गईं और इस बारे में उन्होंने काजी से भी बात की थी। उन्होंने माना था कि वह इसे गलत समझ गई थीं।’

रही बात बॉल टास्क केस की तो कनिका ने खुद काजी को पुश अप्स का आइडिया था बॉल के साथ करने का। बाद में कनिका ने उसे ही गलत तरीके से दिखाया। अच्छे मोमेंट्स को जानबूझकर ट्विस्ट करके उसे कॉन्ट्रोवर्सी में बनाने की जरूरत नहीं है। काजी को टारगेट करना बंद करें और उनकी इमेज को खराब ना करें। गेम को खुद बोलने दो।

आम्रपाली को काजी की टीम का जवाब

आम्रपाली को लेकर भी टीम ने सवाल किया और लिखा कि आपके दिमाग में क्यों हमेशा डबल मीनिंग आती है? सलमान सर ने पहले ही इसे वीकेंड का वार में क्लीयर कर दिया है। लेकिन आप फिर उस टॉपिक पर बोलते हो और काजी को लेकर नेगेटिव नरेटिव बनाते हो।

आम्रपाली के लॉलीपॉप लागेलू गाने डांस पर सवाल

आम्रपाली आप सच बताओ। इंटरनेट पर आपका वीडियो है लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस करने वाला। तो क्या आपने वो खुद से किया था या किसी ने आपको जबरदस्ती करवाया था।? क्योंकि बिग बॉस के घर में उसी वर्ड को गलत तरीके से दिखाया है।

डॉल केस की बात करें तो आपने कहा कि काजी को गुड़िया से दूर रखो। क्यों आप काजी को हमेशा ऐसी सिचुएशन में डालते हो। काजी यहां एंटरटेन करने आए हैं। अपना गेम खेलने आए हैं तो उनकी डिग्निटी की रिस्पेक्ट करें।

आम्रपाली-काजी की नई अनबन

बता दें कि हाल ही में शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें आम्रपाली, काजी पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। वह बोलती हैं कि 3 दिन पहले काजी ने उनके कप में कॉपी पी थी बिना उनकी परमिशन के। इसके बाद उन्होंने उस कप को धोया भी नहीं और वो 3 दिन से ऐसी ही पड़ा था।

वहीं काजी, रीति से बात करते हुए बोलते हैं कि ऐसा नहीं है। उन्होंने आम्रपाली के कप का इस्तेमाल नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN