Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Rolex Rings Ltd के शेयरों की कीमतों में 6 महीने में 60 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
- एक्सपर्ट ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है
शेयर बाजार में एक तरफ हाहाकार मची हुई है तो दूसरी तरफ रोलेक्स रिंग्स के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक साल में इस स्टॉक का दाम 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। अब इसके प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स ने BUY टैग दे दिया है। आइए जानते हैं टारगेट प्राइस कितना है?
कितना है टारगेट प्राइस (Rolex Rings Ltd target price)
ब्रोकरेज हाउस इनक्रेड ने अपनी रिपोर्ट में 251 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा शेयरों के दाम से 28 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को लेकर BUY टैग दिया है। बता दें, गुरुवार को रोलेक्स रिंग्स के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 196.45 रुपये के स्तर पर था।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2026 के दौरान रेवन्यू के फ्लैट रहने की वजह डिमांड का औसत रहना है। एक्सपर्ट को उम्मीद है कि यूएस ऑटो कम्पोनेंट एक्सपोर्ट में रिकवरी की वजह से कंपनी को फायदा हो सकता है। इसके अलावा चीन प्लस वन के सेंटीमेंट और घरेलू स्तर पर बढ़ते डिमांड का भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Rolex Rings Ltd Share performance)
बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 68 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 51 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 11.20 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। 5 साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 79 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है।
10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर (Rolex Rings Ltd Stock Split Updates)
इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




