Home LIFESTYLE NEWS HINDI ऑफिस में किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए ये 5 बातें,...

ऑफिस में किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए ये 5 बातें, बाद में बन सकता है आपका मजाक!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑफिस के प्रोफेशनल माहौल में अपने बारे में हर चीज शेयर करना सही नहीं है। कई बार आप लोगों पर ट्रस्ट कर ऐसी बातें ओवर शेयर कर देते हैं, जो बाद में गॉसिप का हिस्सा बन सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि कुछ बातें प्राइवेट ही रखी जाएं।

ऑफिस में लोगों के साथ अच्छे रिलेशन रखना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपनी हर बात सभी के साथ शेयर करें। कई बार हम बातचीत के दौरान ऑफिस में अपने कलीग को ऐसी बातें बता देते हैं, जिससे बाद में अपनी ही प्रॉब्लम बढ़ जाती है। ऑफिस का माहौल फ्रेंडली हो सकता है, लेकिन हर कलीग आपका करीबी दोस्त हो, ये जरूरी नहीं है। इसलिए प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा प्राइवेट रहना आपको कई बेवजह की प्रॉब्लम्स से बचा सकता है। बात छोटी हो या बड़ी, शेयर करने से पहले एक बार सोच लेना समझदारी है। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें ऑफिस में बिल्कुल भी शेयर नहीं करना चाहिए।

अपनी सैलरी की जानकारी

ऑफिस में अपनी सैलरी के बारे में हर कलीग को बताने की जरूरत नहीं है। किसी की सैलरी ज्यादा या कम होने की बात ऑफिस में बेवजह गॉसिप का कारण बन सकती है। अगर कोई कलीग आपकी सैलरी पूछे और तो आप आराम से बात को टाल सकते हैं या फिर मोटा-मोटा अंदाजा शेयर कर सकते हैं। लेकिन सैलरी की कंप्लीट डिटेल बताना अवॉइड करना चाहिए।

घर की बिल्कुल सही लोकेशन

ऑफिस के कलीग्स को अपने घर की बिल्कुल सही लोकेशन बताना जरूरी नहीं है। खासकर तब, जब आप ऑफिस के आसपास ही रहते हों। अपने इलाके के बारे में सामान्य जानकारी देना अलग बात है, लेकिन घर का पूरा पता या बिल्कुल सटीक लोकेशन हर किसी के साथ शेयर करने से बचना बेहतर है। ऑफिस में कुछ लोग आपके अच्छे दोस्त हो सकते हैं, लेकिन हर कलीग के साथ निजी जानकारी शेयर करना जरूरी नहीं है। अपने पर्सनल स्पेस को प्राइवेट रखने में ही समझदारी है।

अपने काम के सीक्रेट शॉर्टकट

अगर आप किसी काम को जल्दी और स्मार्ट तरीके से करने का तरीका जानते हैं, तो उसे हर किसी के साथ बिल्कुल भी शेयर ना करें। अपने पर्सनल वर्किंग तरीके या ऐसे शॉर्टकट, जिन्हें आपने खुद सीखकर अपनी काम करने की कैपिसिटी को इम्प्रूव कर रहे है, उन्हें दूसरों के साथ शेयर करना सही नहीं है। ऑफिस में आपकी पहचान आपके काम और आपकी स्किल से बनती है। इसलिए जो चीज आपकी काम करने की खासियत है, उसे हर बातचीत में बताने की जरूरत नहीं है। अपनी स्किल की वैल्यू बनाए रखने के लिए थोड़ा प्राइवेट रहना ठीक है।

अपनी पर्सनल परेशानियां

ऑफिस में हर किसी को अपनी निजी परेशानियों के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना अलग बात है, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की पूरी कहानी कलीग्स के साथ शेयर करना आपको बाद में अनकंफरटेबल सिचुएशन में डाल सकता है। हो सकता है आज कोई आपकी बात सुनकर आपको समझने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आगे भी वह आपकी बातों को समझे। आपकी शेयर की गई बात ऑफिस के गॉसिप का हिस्सा बन सकती है इसलिए अपनी पर्सनल बातों को सोच समझकर ही शेयर करें।

अपने फ्यूचर गोल्स किसी को ना बताएं

आप आगे क्या करना चाहते हैं, कब जॉब बदलने की सोच रहे हैं या आपकी अगली प्लानिंग क्या है, ये जानकारी हर किसी को बताने की जरूरत नहीं है। करियर से जुड़े कुछ प्लान ऐसे होते हैं, जिन्हें तब तक अपने तक रखना बेहतर होता है, जब तक आप खुद उन्हें शेयर करने के लिए तैयार ना हों। कॉर्पोरेट दुनिया में लोग एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। इसलिए आपकी कही हुई बात आगे किस तक कैसे पहुंचेगी, इसका आपको अंदाजा नहीं होता। इसलिए अपने फ्यूचर प्लांस को ले कर थोड़ा सावधान रहने में ही भलाई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN