Source :- LIVE HINDUSTAN
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई हादसे पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी जिम्मेदार होगा। उसे इस घटनाक्रम की भारी कीमत चुकानी होगी।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई को हाईजैक करने की कोशिश नाकामयाब हो चुकी है। लेकिन अब उस मुद्दे पर इजरायल ने अपने दुश्मनों को चेतावनी दे दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के पीछे जो भी ताकतें होंगी। उन्हें इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को इस घटना को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे तस्वीर और भी ज्यादा साफ होती जा रही है। आरोपी को पायलट कट्टरपंथ से प्रभावित था। वह सभी यात्रियों के साथ प्लेन को क्रैश करवाने की योजना बनाए हुए था। उन्होंने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि क्या उसे भेजा गया था? और जिसने भी उसे भेजा था उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।”
बता दें, फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश करने वाला को पायलट अभी सऊदी अरब की कैद में हैं। रॉयटर्स की तरफ से बताया गया है कि इजरायली अधिकारी भी जल्दी ही उससे पूछताछ कर सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक इजरायल या किसी भी अन्य देश ने इस मामले में किसी अन्य देश या संगठन की साजिश का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस बाद का अंदेशा है कि इसमें ईरान का हाथ हो सकता है। लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई थी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पहले कहा था कि को पायलट ओमान का रहने वाला है। उन्होंने संभावना जताई थी कि उसे मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




