Home rss business hindi फिल्म से ज्यादा तो यहां से पैसा बना रहे बॉलीवुड स्टार्स, जानिए...

फिल्म से ज्यादा तो यहां से पैसा बना रहे बॉलीवुड स्टार्स, जानिए इनका जादुई फॉर्मूला

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अब सिर्फ फिल्मों की फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करने तक सीमित नहीं हैं
  • शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ने स्टार्टअप, अपने ब्रांड्स, रियल एस्टेट, स्पोर्ट और कंटेंट प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में निवेश या बिजनेस शुरू किए हैं

बॉलीवुड में स्टारडम सिर्फ फिल्मों की फीस और विज्ञापनों तक सीमित नहीं रह गया है। कई बड़े फिल्म सितारे अब अपनी कमाई को अलग-अलग जगह निवेश कर रहे हैं। स्टार्टअप, रियल एस्टेट (Real Estate), स्पोर्ट टीम्स (Sports Teams), ब्रांड्स (Brands) और OTT कंटेंट प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में निवेश के जरिए ये कलाकार अपनी संपत्ति को लंबे समय तक बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका फायदा यह है कि कमाई का जरिया सिर्फ फिल्मों के रिलीज होने या शूटिंग करने तक निर्भर नहीं रहता। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

स्टॉर्टअप और अपने ब्रांड्स पर बढ़ा फोकस

स्टॉर्टअप (Startup) में हिस्सेदारी लेना बॉलीवुड सितारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने नायका (Nykaa) के साथ मिलकर के ब्यूटी (Kay Beauty) शुरू किया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शुरुआती दौर में बंबल (Bumble) की इंवेस्टर (Investor) बनी थीं। श्रद्धा कपूर ने भी कई ब्रांड्स (Brands) और स्टॉर्टअप (Startups) में निवेश किया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बच्चों के कपड़ों के ब्रांड एड-ए-मम्मा (Brand Ed-a-Mamma) की शुरुआत की, जिसमें बाद में रिलायंस (Reliance) ने बड़ी हिस्सेदारी खरीदी। आलिया (Alia) ने नायका (Nykaa) और Phool.co में भी निवेश किया है। वहीं, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का HRX एक्टिववियर और लाइफस्टाइल बिजनेस (Lifestyle Business) के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी अपनी इंवेस्टमेंट कंपनी का इंटरप्राइसेस (Investment Company Ka Enterprises) के जरिए अलग-अलग बिजनेस में हिस्सेदारी रखती हैं। उनके निवेशों में Epigamia, ब्लूस्मार्ट और सुपरटेल्स जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना स्किनकेयर ब्रांड 82°E भी शुरू किया है। इस तरह स्टार्स सिर्फ किसी प्रोडक्ट का एडवरटाइजमेंट (Advertisement) करने के बजाय बिजनेस में ऑनरशिप लेकर उसकी ग्रोथ में हिस्सेदार बनने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रॉपर्टी में निवेश भी पसंदीदा विकल्प

रियल एस्टेट (Real Estate) बॉलीवुड सितारों का पारंपरिक इंवेस्टमेट विकल्प रहा है। मुंबई समेत कई शहरों में एक्टर अपार्टमेंट (Actors Apartments), ऑफिस और लैंड में पैसा लगाते हैं। अच्छी लोकेशन वाली प्रॉपर्टी से एक तरफ रेंटल इनकम (Rental Income) मिल सकती है, वहीं समय के साथ उसकी कीमत बढ़ने की संभावना भी रहती है। बांद्रा (Bandra), अंधेरी (Andheri) और जुहू (Juhu) जैसे इलाकों में सेलीब्रेटीज की कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज (Commercial Properties) को कंपनियों को रेंट (Rent) पर दिए जाने के उदाहरण भी सामने आते रहे हैं।

कृति सैनॉन (Kriti Sanon) और उनके परिवार से जुड़ी प्रॉपर्टी डील्स (Property Deals) भी चर्चा में रही हैं। बच्चन फैमिली (Bachchan Family) ने मुंबई के अलावा पुणे और अयोध्या में भी प्रॉपर्टी और लैंड में निवेश किया है। कुछ फिल्म सितारों ने श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) की प्रोजेक्ट में भी निवेश किया है, यानी बॉलीवुड वेल्थ क्रिएशन (Bollywood Wealth Creation) में रियल एस्टेट अभी भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है।

स्पोर्ट टीम्स और एंटरटेनमेंट बिजनेस

स्पोर्ट्स में ऑनरशिप भी सेलीब्रेटीज के लिए लंबे समय का इंवेस्टमेंट बन रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का IPL टीम्स से जुड़ाव इसका बड़ा उदाहरण है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने अब तक तीन IPL खिताब जीते हैं। जुलाई में नाइट राइडर्स ग्रुप (Knight Riders Group) ने अमेरिका के कैलीफोर्निया (California) में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड (Knight Riders Cricket Ground) भी शुरू किया, जिससे स्पोर्ट बिजनेस (Sports Business) को आगे बढ़ाने की उसकी रणनीति का संकेत मिलता है।

इसके साथ ही एक्टर्स प्रोडक्शन हाउसेस (Actors Production Houses) के जरिए मूवीज और OTT कंटेंट में भी ऑनरशिप बना रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की क्लीन स्लेट फिल्म्ज (Clean Slate Filmz( ने ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ जैसे प्रोजेक्ट बनाए हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस ने ‘डार्लिंग’ और ‘जिगरा’ जैसे प्रोजेक्ट में काम किया है। Hrithik Roshan ने HRXFilms शुरू किया है, जिसने प्राइम वीडियो के साथ पार्टनरशिप की है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की रेड चिली इंटरटेंनमेंट (Red Chillies Entertainment) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की एक्सेल इंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) भी लंबे समय से कंटेंट प्रोडक्शन (Content Production) में एक्टिव हैं।

प्री-IPO इंवेस्टमेंट में भी दिलचस्पी

कुछ बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) उन कंपनीज (Companies) में भी पैसा लगाते हैं जो अभी स्टॉक मार्केट (Stock Market) में लिस्टेड नहीं हैं। इसे प्री-IPO इंवेस्टमेंट कहा जाता है। इसका मकसद किसी कंपनी के Public होने से पहले हिस्सेदारी लेना और भविष्य में उसकी वैल्युएशन (Valuation) बढ़ने पर फायदा हासिल करना होता है। आमिर खान (Aamir Khan) और रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बारे में भी ऐसी इंवेस्टमेंट ऑपर्चुनिटी (Investment Opportunities) तलाशने की Reports सामने आई हैं।

हालांकि, स्टॉर्टअप और प्री-IPO इंवेस्टमेंट में संभावित रिटर्न जितना आकर्षक हो सकता है, रिस्क भी उतना ही ज्यादा होता है। किसी बिजनेस की ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक न होने पर निवेश का मूल्य घट सकता है। यही वजह है कि बॉलीवुड स्टॉर्स के लिए अब वेल्थ किएशन (Wealth Creation) का मतलब सिर्फ बड़ी फिल्म फीस कमाना नहीं, बल्कि उस कमाई को अलग-अलग बिजनेस (Businesses) और असेट्स (Assets) में लगाकर लंबे समय तक इनकम और वेल्थ का आधार तैयार करना भी बन गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN