Home rss business hindi 8 साल पुरानी कंपनी, ₹500 करोड़ के नए शेयर… अब IPO के...

8 साल पुरानी कंपनी, ₹500 करोड़ के नए शेयर… अब IPO के लिए सेबी ने दी हरी झंडी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • करीब 8 साल पुरानी यह कंपनी डायपर के अलावा हाइजीन सेगमेंट में डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाती है
  • कंपनी के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर हैं

आईपीओ मार्केट में अब डायपर समेत हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स भी कूद पड़ी है। इस कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ को सेबी से हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही कंपनी आईपीओ की लॉन्चिंग डेट और इश्यू प्राइस जैसे डिटेल साझा करेगी। बता दें कि इस कंपनी को FirstCry का सपोर्ट है। FirstCry पहले से ही पैरेंट कंपनी- ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड के नाम से शेयर बाजार में लिस्ट है।

आईपीओ डिटेल

स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स को सेबी से ₹1000 करोड़ के IPO की मंजूरी मिली है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, इस प्रस्तावित IPO में ₹500 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी करना और प्रमोटरों द्वारा ₹500 करोड़ की कीमत के शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है। OFS में ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा ₹300 करोड़ तक के और अनाद्या बॉन मर्चरी LLP द्वारा ₹200 करोड़ तक के शेयरों की बिक्री शामिल है। बता दें कि कंपनी ने 2 जुलाई को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास अपने शुरुआती IPO कागजात दाखिल किए थे। अब सेबी ने अपना ऑब्जर्वेशन (टिप्पणी) दे दिया है। सेबी की ऑब्जर्वेशन IPO प्रक्रिया में एक अहम कदम है। यह एक तरह से हरी झंडी है ताकि कंपनियां आईपीओ के लिए आगे बढ़ सकें।

कहां खर्च होंगे पैसे?

ड्राफ्ट कागजात के अनुसार स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स आईपीओ के नए इश्यू से मिलने वाली रकम का उपयोग मध्य प्रदेश में ₹198.2 करोड़ के आवंटन के साथ एक नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए करेगी। इसमें ₹100 करोड़ के कर्ज को चुकाने या प्री-पे करने और अपनी सब्सिडियरी कंपनियों – सोलिस हाइजीन, स्वरा हाइजीन और K.A. एंटरप्राइजेज हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड (KAEHPL) में बकाया कर्ज को चुकाने के लिए ₹27.5 करोड़ का निवेश करने के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल अधिग्रहण के माध्यम से इनऑर्गेनिक ग्रोथ हासिल करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक स्वरा बेबी ₹100 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है। JM फाइनेंशियल और अवेंडस कैपिटल इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

2018 में वजूद में आई कंपनी

स्वरा बेबी बेबी केयर साल 2018 में वजूद में आई थी। करीब 8 साल पुरानी यह कंपनी एडल्ट इनकंटीनेंस और महिलाओं के हाइजीन सेगमेंट में डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में बेबी डायपर, एडल्ट डायपर, सैनिटरी नैपकिन शामिल हैं, जो मुख्य रूप से कंज्यूमर ब्रांड्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर बनाए जाते हैं। कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस, पिरामल फार्मा और हिमालय वेलनेस कंपनी सहित कई ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है।

यह ऑनलाइन और मॉडर्न रिटेल चैनलों के जरिए अपने ब्रांड ‘कडल्स’ और ‘शील्ड’ की भी बिक्री करती है। दिसंबर 2025 में, इसने महिलाओं के हाइजीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ‘केए एंटरप्राइजेज हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड’ का अधिग्रहण किया। यह मध्य प्रदेश में पीथमपुर और इंदौर में चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN