Source :- LIVE HINDUSTAN
अगले महीने से शादियों का सीजन शुरू होगा तो वहीं करवा चौथ भी नजदीक है। शॉपिंग शुरू करने से पहले जान लें कि कौन सा एथिनिक वियर ट्रेंड में है और कौन हो चुका है आउटडेटेड।
करवा चौथ नजदीक है और साथ ही अगले महीने से शादी का सीजन भी स्टार्ट हो जाएगा। ऐसे में लेडीज भी एथिनिक वियर की शॉपिंग में लग जाएंगी। लेकिन शॉपिंग शुरू करने से पहले जान लें कि कौन से एथिनिक वियर इस करवा चौथ और वेडिंग सीजन में ट्रेंड करेंगे और कौन से इस साल ट्रेंड से बाहर हो चुके हैं। शॉप पर जाकर कंफ्यूज होने से पहले ही ट्रेंडी एथनिक वियर की पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें। फिर शॉपिंग करेंगी तो पूरा लुक लेटेस्ट फैशन के हिसाब से होगा और सब आपके लुक की ही तारीफ करेंगे।
फारसी सलवार
शादियों के फंक्शन और करवा चौथ पर लेटेस्ट ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो फारसी सलवार आराम से स्टिच करवा लें। ये फारसी सलवार आपको ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखाने के साथ ही ट्रेंडी भी दिखाएंगे।
गरारा सेट
पंजाबी शादियों और पंजाबी दुल्हनों के लिए ये क्लासिक पीस होता है और हमेशा फैशन में रहता है। इसका ट्रेंड से कुछ खास लेना-देना नहीं रहता है। न्यू पंजाबी ब्राइड्स करवा चौथ पर भी गरारा पहनना पसंद करती हैं तो कुल मिलाकर ये एक ट्रेडिशनल वियर है जो हमेशा ट्रेंड में बना रहता है।
शरारा सेट विद शॉर्ट कुर्ती
पिछले साल शार्ट कुर्ती और शरारा का जबरदस्त ट्रेंड था। लेकिन इस साल ये सेट पूरी तरह से आउटडेटेड हो चुका है। अगर आपको दुकान पर कोई सेट पसंद आ जाए तो रुक जाएं क्योंकि ये इस साल ट्रेंड से बाहर हो चुका है और आपको ओल्ड फैशन लुक देगा।
शरारा सेट विद लांग कुर्ता
यहीं नहीं लांग कुर्ती और शरारा सेट का कॉम्बिनेशन भी पूरी तरह से ट्रेंड के बाहर हो चुका है। तो इस ट्रेंड को बीते दो साल हो चुके हैं तो इस बार भूलकर भी ये शरारा सेट ना खरीदें नहीं तो पूरा लुक ही आउटडेटेड नजर आएगा।
स्ट्रेट गाउन
अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और अपने शादी के किसी कॉकटेल पार्टी या फिर रिसेप्शन, इंगेजमेंट के लिए स्ट्रेट गाउन खरीद रहीं तो रुक जाएं। स्ट्रेट गाउन की डिजाइन ट्रेंड से बाहर हो चुकी है। अगर गाउन खरीदने हैं तो उसमे थोड़ी लेयरिंग,फ्लेयर वगैरह ऐड करवाएं, तो ये लुक ट्रेंडी दिखेगा।
नेट लहंगा
मार्केट में कितने भी सुंदर नेट वाले लहंगे मिल जाएं लेकिन खरीदने की भूल ना करें क्योंकि ये पूरी तरह से आउटडेटेड हो चुके हैं और आपके लुक को बिगाड़ देंगे।
पाकिस्तानी लांग कुर्ता सेट
शादी और त्योहारों के सीजन में एलिगेंट, क्लासी लुक चाहती हैं तो पाकिस्तानी लांग कुर्ता सेट पहनें, ये लूज फिटिंग कुर्ता इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और बिल्कुल हटके सॉफ्ट लुक क्रिएट करते हैं।
ड्रेप साड़ी
सॉफ्ट, एलिगेंट, ग्लैमरस और कंफर्टेबल दिखना है तो ड्रेप साड़ी बेस्ट है। ये पूरी तरह से इस बार ट्रेंड में है और आपको स्टनिंग लुक देने के साथ ही गॉर्जियस दिखाने में भी मदद करेंगे।
कॉर्सेट ब्लाउज
अगर आपको सिंपल साड़ी में हॉट एंड गॉर्जियस लुक क्रिएट करना है तो कॉर्सेट ब्लाउज पूरी तरह से ट्रेंड में है और आप इसे जरूर वियर करें। इस साल कॉर्सेट ब्लाउज साड़ी-लहंगा सबके साथ स्टनिंग लुक क्रिएट करेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




