Source :- LIVE HINDUSTAN
एक्ट्रेस नीतू कपूर 68 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी सही उम्र बता पाना आज भी नामुमकिन है। वह फिटनेस के लिए सिर्फ 3 आदतों को अपनाती हैं, तो रूटीन के साथ फॉलो करती हैं। आइये नीतू कपूर के फिटनेस टिप्स जानते हैं।
एक्ट्रेस नीतू कपूर 68 साल की हो चुकी है लेकिन उन्हें देखकर कोई सही उम्र नहीं बता सकता। नीतू आज भी जवां और एक्टिव हैं और वह हर पार्टी फंक्शन में शामिल होती हैं। यहां तक कि वह फिल्मों में काम भी कर रही हैं। जिस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं या फिर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, उस उम्र में नीतू कपूर लहराते बालों और खूबसूरती के साथ दिखती है। नीतू कपूर से अक्सर उनकी फिटनेस के बारे में लोग पूछते रहते हैं और वह उसका एक ही जवाब देती हैं कि योगा, फूड और मन की खुशी। आइये आज हम आपको नीतू कपूर की फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।
पहली आदत- फिक्स किया है डाइट प्लान
नीतू कपूर सुबह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करती हैं और फिर बाकि चीजों को खाना शुरू करती हैं। इन्होंने दिन भर में 2-2 घंटे के गैप में चीजों को प्लान किया है, जिससे वह हेल्दी खाना खा सके और उन्हें भूख महसूस ना हो। सुबह 10 बजे वह एक कटोरी पपीता, एक टोस्ट, 2 एग व्हाइट और बिना चीनी की चाय पीती हैं। 12 बजे छाछ पीती हैं, 2 बजे लंच में एक रोटी, दाल या चिकन/मछली और सूखी सब्जी खाती हैं। इसके बाद शाम 4 बजे बादाम-अखरोट, 6 बजे क्रीम क्रैकर, 8 बजे सब्जियों का जूस और एक फल और फिर 10 बजे डिनर में एक रोटी, दाल, अंडा भुर्जी खाती हैं।
दूसरी आदत- योगा और एक्सरसाइज कभी करना नहीं छोड़ती
नीतू कपूर रोजाना योग, पिलेट्स, टीआरएक्स (TRX) और केटलबेल स्विंग्स करती हैं। इससे शरीर एक्टिव रहता है और मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। उनके ट्रेनर उन्हें वेरिएबल इंटेंसिटी वाला वर्कआउट कराते हैं, जिससे मसल्स मजबूत रहे। वह दिनभर में कम से कम 10,000 कदम चलती हैं, फिर चाहे वह बाहर हो या घर में ट्रेडमिल पर।
तीसरी आदत- स्ट्रेस नहीं लेती
नीतू कपूर कहती हैं कि अगर आप खुश हैं तो उसका असर शरीर के साथ स्किन पर भी दिखेगा। अगर आप दुखी होंगे तो शरीर भी अनहेल्दी दिखेगा। वह कभी किसी तरह का स्ट्रेस नहीं लेती हैं। उनका मानना है कि टेंशन लेकर मैं अपनी फिटनेस क्यों खराब करूं। कोई भी परेशानी होगी उसका समाधान भी होता है, तो फिर स्ट्रेस लेना क्यों है।
कंसिस्टेंसी है जरूरी
नीतू कपूर का मानना है कि अगर आपको कोई चीज चाहिए तो उसके लिए कंसिस्टेंट रहना होगा। अगर आप फिट बॉडी चाहते हैं, तो उसके लिए मेहनत करिए और रोज करिए। एक दिन में फिटनेस नहीं मिलेगी और लंबा जीना है, तो फिट रहना जरूरी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




