Source :- LIVE HINDUSTAN
Facebook में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Meta भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए Reels-First Experience की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें ऐप खोलते ही Feed की जगह Full-Screen Reels दिखाई देंगी।
Facebook खोलने पर अभी तक सबसे पहले दोस्तों की पोस्ट, फोटो, ग्रुप अपडेट और दूसरी चीजों वाला Feed दिखाई देते हैं। लेकिन जल्द Facebook App खुलने पर आपका पूरा अनुभव बदल सकता है। Meta अब Facebook को ज्यादा Video-First बनाने की तैयारी में है और भारत में इसका टेस्ट शुरू कर दिया गया है। नए टेस्ट में कुछ चुनिंदा यूजर्स को ऐप खोलते ही Feed की जगह सीधे Full-Screen Reels दिखाई दे रही हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि Facebook का पुराना Feed खत्म हो रहा है। जिन यूजर्स पर यह टेस्ट चल रहा है, उनके पास वापस Feed-First Experience पर जाने का ऑप्शन भी रहेगा। Classic Feed भी ऐप में अलग टैब के तौर पर उपलब्ध रहेगा। यानी Meta फिलहाल पूरी तरह से पुराना Facebook हटाने के बजाय यह देख रहा है कि यूजर्स को Video-First अनुभव कितना पसंद आता है।
Facebook खोलते ही सीधे Reels
नए टेस्ट के तहत Facebook के कुछ यूजर्स को ऐप ओपन करने पर पहले की तरह News Feed नहीं दिखाई देगा। इसके बजाय स्क्रीन पर सीधे Full-Screen Video शुरू होगा। इसमें यूजर्स Reels को उसी तरह स्क्रॉल कर सकेंगे, जैसे वे Instagram या दूसरे Short Video प्लेटफॉर्म पर करते हैं। Meta का मानना है कि बहुत से यूजर्स Facebook पर अब सिर्फ पोस्ट देखने के लिए नहीं आते, बल्कि वीडियो और Reels भी काफी देखते हैं। कंपनी इसी बदलाव को देखते हुए Facebook को वीडियो फर्स्ट प्लेटफार्म बनाने की कोशिश कर रही है।
भारत में शुरू हुई टेस्टिंग
भारत Meta के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है। यहां Facebook और Instagram पर वीडियो कंटेंट की खपत काफी ज्यादा है। Meta ने जून 2026 में जारी अपनी एक स्टडी में बताया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर भारत में 97 फीसदी सर्वे किए गए यूजर्स रोजाना वीडियो देखते हैं। Reels भी भारत में काफी पॉपुलर है। Meta के मुताबिक, उसकी स्टडी में 89 फीसदी Gen Z यूजर्स ने Reels को रोजाना इस्तेमाल करने की बात कही।
क्या सभी Facebook यूजर्स के लिए बदलेगा ऐप?
फिलहाल इसका जवाब नहीं है। Meta ने अभी इस बदलाव को सभी यूजर्स के लिए लागू नहीं किया है। भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स पर इसकी टेस्टिंग हो रही है। कंपनी पहले यह देखेगी कि लोग इस नए एक्सपीरियंस के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं और क्या इससे वीडियो देखने का समय बढ़ता है। अगर टेस्ट के नतीजे कंपनी की उम्मीद के मुताबिक रहते हैं, तो भविष्य में इसे ज्यादा यूजर्स और दूसरे देशों तक पहुंचाया जा सकता है। लेकिन फिलहाल Facebook का पुराना Feed पूरी तरह खत्म नहीं किया जा रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




