Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise And Fall 2 : करण पटेल और तेज प्रताप यादव हुए...

Rise And Fall 2 : करण पटेल और तेज प्रताप यादव हुए शो से बाहर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/ttja_1791364493326_mel6_1791364511656_VPai_75e667fc-fbd9-4500-a688-269ac3c70397_Wfpf.jpg

राइज एंड फॉल शो का दूसरा सीजन आ रहा है। इस शो से करण पटेल और तेज प्रताप यादव बाहर हो गए हैं। दोनों के बाहर होने की वजह भी सामने आई है।

राइज एंड फॉल 2 शो से 2 सेलेब्स बाहर हो गए हैं। शो से पहले ही 2 कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके थे और अब जिनके शो से बाहर आने के नाम आए हैं वो जानकर आपको झटका लगेगा। वो सेलेब्स हैं हैं तेज प्रताप यादव और करण पटेल। दोनों के शो से बाहर होने की वजह भी सामने आई है।

क्यों हुए करण पटेल शो से बाहर

कैप्टिव रिएलिटी शोज कॉन्ट्रैक्ट के दौरान जो भी कंटेस्टेंट खुद शो से बाहर होता है उसे पेन्लटी के तौर पर 2 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। लेकिन स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक करण और तेज प्रताप के साथ ऐसा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ने शो मेडिकल वजह से छोड़ा है। दरअसल, एक्टर को डायबिटीज है और उन्हें इंसुलिन लेनी पड़ती है समय-समय पर और साथ ही उनकी कई दवाइयां भी हैं। वही पिछले कुछ समय से करण की तबीयत शो में बिगड़ रही थी। उनके ब्लड टेस्ट भी हुए कई और कुछ और भी मेडिकल चेकअप। जब उनकी रिपोर्ट सही नहीं आई तो उन्हें फिर शो के लिए अनफिट बताया गया।

पहले द 50 शो से हुए थे बाहर

फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक करण ने शो 1 से 2 अक्टूबर के बीच छोड़ा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब करण ने शो को बीच में छोड़ा हो। इससे पहले वह द 50 में आए थे और उस दौरान भी मेडिकल वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। हालांकि फिर वह बतौर वाइल्ड कार्ड वापस आए थे।

तेज प्रताप क्यों हुए बाहर

वहीं तेज प्रताप जिन्हें शो में काफी पसंद किया जा रहा था, उन्हें पॉलिटिकल और लीगल कमिटमेंट्स की वजह से शो से बाहर होना पड़ा है।

सिवेट तोमर को शो से निकाला

बता दें कि इस शो से जो सबसे पहले बाहर हुए थे, वो थे सिवेट तोमर। सिवेट की शहजाद पूनावाला से लड़ाई हो गई थी और फिजकल फाइट होने के कारण सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया था। सिवेट ने शो से बाहर आने के बाद बताया था कि कैसे शहजाद ने उन्हें धर्म को लेकर कमेंट करके उन्हें उकसाया था। वह बोले थे, किसी पर हाथ उठाना गलत है, लेकिन अगर आप किसी शो में जाते हो और एक आदमी बा-बार, सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ धर्म और कास्ट को लेकर बोलता है तो क्या होगा।

सिवेट के बाहर होने के बाद फिर अनिश भगत शो से बाहर हो गए थे कम वोट्स की वजह से। अनिश और काजल को भी सबसे कम वोट्स मिले थे, लेकिन फिर बाकी कंटेस्टेंट्स ने अनिश को शो से बाहर करने का फैसला किया।

नए वाइल्ड कार्ड लेंगे शो में एंट्री

अब जब 4 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो गए हैं तो ऐसा कहा जा रहा है कि 2 नए वाइल्ड कार्ड शो में एंट्री ले सकते हैं। अब देखते हैं कि कौन होंगे वो सेलेब्स जो शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN