Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब शेयर खरीदने की होड़ सी थी
- तीन सेशन में यह शेयर 35% से अधिक उछला है
- एनालिस्ट्स का कहना है कि स्थिति पॉजिटिव बनी हुई है
One MobiKwik Systems share: फिनटेक कंपनी मोबिक्विक के शेयर को बुधवार को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों में लगभग 10% की तेजी आई। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब शेयर खरीदने की होड़ सी थी। इससे पहले, मंगलवार को शेयर में 20% की बढ़त दर्ज की गई थी। तीन सेशन में यह शेयर 35% से अधिक उछला है।
शेयर का परफॉर्मेंस
बीएसई पर यह शेयर 242.10 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 265.90 रुपये तक जा पहुंचा। इस शेयर में एक महीने के दौरान 31%, तीन महीने में 27% और छह महीने में 51% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, शेयर अभी भी अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹296.75 से 10% से ज्यादा नीचे हैं। मार्च 2026 में शेयर ने ₹151.95 का 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ था।
क्या दांव लगाना है सही?
एनालिस्ट्स का कहना है कि स्थिति पॉजिटिव बनी हुई है लेकिन इन्वेस्टर्स को नई पोजीशन लेने से पहले जरूरी सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल पर नजर रखनी चाहिए। आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड में सीनियर मैनेजर -टेक्निकल रिसर्च, जिगर एस पटेल ने कहा कि मोबीक्विक ने ₹240 के आस-पास अपने मुख्य रेजिस्टेंस लेवल को मजबूती से पार कर लिया है और यह ₹254 के आस-पास ट्रेड कर रहा है। पटेल ने कहा कि जब तक ₹240 का लेवल लगातार बना रहता है, तब तक यह ब्रेकआउट फायदेमंद बना रह सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक ब्रेकआउट एरिया की ओर किसी भी गिरावट पर स्थिरता और खरीदारी की दिलचस्पी के लिए नजर रखी जा सकती है। अगर स्टॉक ₹240 के ऊपर बना रहता है और पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहता है, तो आने वाले सेशन में यह ₹275–280 के जोन की ओर बढ़ सकता है।
प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी
हाल ही में वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड की प्रमोटर और अधिकारी उपासना टाकू ने कंपनी के 1.07 लाख इक्विटी शेयर करीब 2.12 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस खरीद के बाद वन मोबिक्विक सिस्टम्स में टाकू की हिस्सेदारी पहले के 10.11 प्रतिशत से बढ़कर 10.24 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि टाकू ने 28 सितंबर को 1.04 करोड़ रुपये में कंपनी के 52,000 इक्विटी शेयर खरीदे।
29 सितंबर को 1.09 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 55,000 इक्विटी शेयर खरीदे। दोनों लेनदेन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर हुए। इन खरीद के बाद कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80,64,670 इक्विटी शेयर हो गई है, जो इन लेनदेन से पहले 79,57,670 शेयर थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




