Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लव की मेहरबानी से यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, बिग...

लव की मेहरबानी से यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन, बिग बॉस पर फिर लगा सालों पुराना आरोप

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/BHouse_1791383878249_pDT6_1791383883006_3zm9_503fcd03-e757-4bd0-836b-6d05fe57f5c1_AJMF.jpg

बिग बॉस हाउस का इस हफ्ते का कप्तान चुन लिया गया है। लव को एक खास पावर देते हुए बिग बॉस ने उनसे कुछ नाम लेने को कहा था। जानिए आगे क्या हुआ?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर आगे बढ़ने के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते के कैप्टन्सी टास्क के नतीजे आ चुके हैं और आसिफ खान सीजन के इस हफ्ते के कप्तान चुने गए हैं। राशन टास्क जीतने के बाद लव गिल को एक खास पावर दी गई थी। उनसे 7 कैप्टन्सी कंटेन्डर्स को रैंक कनरे के लिए कहा गया था। लव ने खुद को पहले नंबर पर रखा, दूसरे पर यंग को रखा, तीसरे पर स्काउट को, चौथे नंबर पर अरिश्फा और पांचवें पर आसिफ खान को रखा। नंबर 6 पर लव ने उदिति को जगह दी और नंबर सात पर कनिका को रखा।

यूं घर के नए कप्तान बने आसिफ

बिग बॉस ने लव गिल से इन सभी में से किसी एक को कप्तान चुनने की पावर दी, लेकिन साथ ही साथ यह भी बताया कि वह जिसे भी कप्तान बनाएंगी, उसी हिसाब से घरवालों को राशन मिलेगा। लवप्रीत अगर खुद को कप्तान बनातीं तो कोई राशन नहीं मिलने वाला था। यंग डीएसए या स्काउट या अरिश्फा को चुनने पर 10% राशन मिलने वाला था। कनिका को कैप्टन बनाने पर 35% राशन मिलता, लेकिन अगर लव आसिफ और उदिति में से किसी एक का नाम लेतीं, तो घरवालों को 25% राशन मिलना तय था। काफी दिमाग लगाने के बाद फाइनली लव ने आसिफ खान को घर का नया कप्तान चुना।

बिग बॉस पर फिर लगा यह आरोप

बिग बॉस हाउस के इस नए कप्तान को लेकर घरवालों का रिएक्शन कैसा होगा, यह तो हमें वक्त के साथ पता चल ही जाएगा। हालांकि पब्लिक का रिएक्शन लगे हाथ सोशल मीडिया पर आ गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने एक बार फिर सालों पुराना आरोप बिग बॉस पर लगाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- अब कोई नहीं कहेगा कि बिग बॉस बायस्ड हैं? जबकि साफ दिख रहा है कि यह टास्क आसिफ को विनर बनाने के लिहाज से ही बनाया गया था। दूसरे ने कमेंट किया- बायस्ड हैं बिग बॉस। पूरा टास्क ही उसके हिसाब से डिजाइन कर दिया था। एक शख्स ने लिखा- यह पक्का कनिका या गुल्लू की लाइफलाइन लेगी। वहीं एक फॉलोअर ने कमेंट किया- पूरी तरह बकवास और बायस्ड टास्क था।

बिग बॉस हाउस में आसिफ खान की एंट्री शुरू से ही चर्चा में रही है। पंचायत फेम एक्टर का स्ट्रगल और उनकी इंडस्ट्री में जर्नी काफी दिलचस्प रही है। वह बिग बॉस के प्रीमियर में अपनी मां को यह बताते हुए भावुक हो गए थे, कि फाइनली वह सलमान खान के सामने खड़े हैं। हालांकि शो में कुछ मौकों पर सलमान खान ने ही उन्हें समझाया और डांटा भी है। घर में अभी तक उनका सफर काफी उम्दा रहा है, लेकिन कैप्टन बनने के बाद क्या दर्शकों को उनका एक नया रूप देखने को मिलेगा? यह जल्द ही साफ हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN