Home LIFESTYLE NEWS HINDI नाना पाटेकर को बेहद पसंद था मटन, खुद कूटते थे मसाला, जानें...

नाना पाटेकर को बेहद पसंद था मटन, खुद कूटते थे मसाला, जानें उनकी फेवरेट रेसिपी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक्टर नाना पाटेकर बेहतरीन कलाकार होने के साथ अच्छे कुक भी थे। उन्हों खाना पकाना और खिलाना दोनों ही बखूबी आता था। आज हम आपको नाना पाटेकर की फेवरेट रेसिपी ग्रेवी मटन बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।

एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) बेहतरीन अभिनेता होने के साथ अच्छे कुक भी थे और यह बात उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताई थी। उनका कहना था कि अगर वह एक्टर नहीं होते तो कुक होते। उन्हें खाना बनाना और खिलाना दोनों ही काफी पसंद था। नाना पाटेकर को खासतौर पर मटन ग्रेवी मसाला, चिकन कीमा, पाया सूप जैसी डिशेस काफी पसंद थी। वह इन्हें बनाने के लिए काफी मेहनत करते थे और खुद ही मसाले कूटकर तैयार करते थे। आज हम आपको नाना पाटेकर की स्पेशल मटन ग्रेवी मसाला रेसिपी बताने जा रहे हैं।

1 किलो मटन बनाने के लिए सामग्री

1 किलो मटन

3-4 बड़े चम्मच तेल

2 बड़े प्याज, बारीक कटे हुए

2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

2-3 हरी मिर्च

2 टमाटर, बारीक कटे हुए

1/2 कप दही

1 छोटा चम्मच हल्दी

1-2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

2-3 तेजपत्ते

1 दालचीनी का टुकड़ा

कूटने वाला मसाला

1 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच साबुत धनिया

5-6 काली मिर्च

3-4 लौंग

2 हरी इलायची

1 छोटी दालचीनी

1-2 सूखी लाल मिर्च

नाना पाटेकर स्टाइल में मटन बनाने का तरीका

  • 1. सबसे पहले साबुत मसालों को हल्का भून लें। फिर इन्हें ओखली में कूट लें या फिर मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें। मसालों को ज्यादा बारीक पीसने की गलती न करें, वरना स्वाद अच्छा नहीं मिलेगा। इस मसाले को किनारे रख लीजिए।
  • 2. फिर कुकर या कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। इसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भून लें और फिर बारीक कटी प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक पकाएं।
  • 3. अब मटन के पीस को लेकर तेज आंच पर भून लीजिए। ऐसा करने से मटन के ऊपर मसालों की अच्छे से कोटिंग हो जाएगी। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालें। इसके बाद फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए मसाले को अच्छी तरह भूनें।
  • 4. अब ऊपर से कटे हुए टमाटर और तैयार किया हुआ कुटा मसाला डालकर मिलाएं। मसाले से जब तेल अलग होने लगे, तब इसे धीमी आंच पर पकाएं। जरूरत के हिसाब से गर्म पानी डालें और फिर ढक्कन लगाकर पकने दें। कड़ाही में बना रहे हैं, तो बीच-बीच में चलाकर देखें। कुकर में बना रहे हैं, तो 3-4 सीटी लगाकर पकाएं।
  • 5. ढक्कन हटाकर देखें, अगर ग्रेवी पतली लग रही हो तो उसे और पका लें। मटन जब अच्छे से पक जाए, तब इसमें हरी धनिया डालकर गार्निश करें। फिर रोटी और चावल के साथ सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN