Home rss business hindi Reliance Share: Jio IPO से पहले RIL शेयर में छिपी बड़ी वैल्यु!...

Reliance Share: Jio IPO से पहले RIL शेयर में छिपी बड़ी वैल्यु! 36% डिस्काउंट का क्या है मामला?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio प्लेटफॉर्म्स के IPO लिस्टिंग से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मौजूद Jio स्टेक की वैल्युएशन चर्चा में है
  • एनालिस्ट के मुताबिक RIL के शेयर में Jio की हिस्सेदारी करीब 36% तक डिस्काउंट पर दिखाई दे रही है
  • आइए इसे जरा विस्तार से समझते हैं

Reliance Share: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की नजर अब Jio प्लेटफॉर्म्स की संभावित IPO लिस्टिंग पर है। एनालिस्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मौजूदा शेयर भाव में उसकी Jio प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी को काफी डिस्काउंट पर वैल्यु किया जा रहा है। ऐसे में Jio की अलग से लिस्टिंग होने के बाद RIL के शेयर में छिपी वैल्यु को लेकर बाजार में चर्चा तेज हो सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इंडिपेंडेंट रिसर्च फर्म ‘बीट द स्ट्रीट’ के को-फाउंडर निमिश माहेश्वरी के अनुसार, रिलायंस के शेयर की मौजूदा वैल्यूएशन Jio प्लेटफॉर्म्स में कंपनी की करीब दो-तिहाई हिस्सेदारी पर लगभग 36% डिस्काउंट दिखाती है। हालांकि, उनके मुताबिक करीब 25% का डिस्काउंट लंबे समय में ज्यादा टिकाऊ हो सकता है। पैरेंट कंपनी (Parent company) की वैल्यूएशन में डिस्काउंट होना असामान्य नहीं है, क्योंकि उसके शेयरहोल्डर्स को सब्सिडरी का एक्सपोजर सीधे नहीं, बल्कि RIL के जरिए मिलता है।

Jio IPO की संभावित वैल्यूएशन पर नजर

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO के जरिए करीब ₹11 लाख करोड़ की वैल्यूएशन हासिल कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो रिलायंस की Jio में हिस्सेदारी की वैल्यु करीब ₹7.3 लाख करोड़ बैठ सकती है। यह आंकड़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा मार्केट वैल्यु का करीब 45% है। हालांकि, IPO की वैल्यूएशन और टाइमिंग को लेकर अंतिम तस्वीर लिस्टिंग और कंपनी के आधिकारिक फैसलों के बाद ही साफ होगी।

कुछ ब्रोकरेजेस ने भी रिलायंस के शेयर में Jio की हिस्सेदारी की अलग-अलग वैल्यूएशन की है। मोतीलाल ओसवाल, यस सिक्योरिटी और नोवुमा (Nuvama) के इस्टीमेट के मुताबिक Jio की हिस्सेदारी की वैल्यु रिलायंस के प्रति शेयर करीब ₹331 से ₹450 के बराबर बैठती है। इन एस्टीमेट के आधार पर Jio का योगदान RIL के मौजूदा शेयर प्राइस का लगभग 27% से 37% तक माना जा रहा है।

RIL शेयर में इस साल 23% की गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर इस साल कई फैक्टर्स का दबाव रहा है। शेयर में करीब 23% की गिरावट आई है, जबकि बेंचमार्क Nifty 50 करीब 14% नीचे रहा। महंगा क्रूड ऑयल, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी ने भारतीय शेयर बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है। रिलायंस का एनर्जी, कंज्यूमर और कैपिटल-इंटेंसिव बिजनेसेस में एक्सपोजर होने के कारण इन परिस्थितियों का असर कंपनी की वैल्यूएशन पर भी पड़ा है।

Jio की लिस्टिंग से कैसे बदल सकती है तस्वीर?

एनालिस्ट का मानना है कि Jio की पब्लिक लिस्टिंग के बाद उसकी वैल्यूएशन का बाजार में ज्यादा स्पष्ट प्राइस डिस्कवरी हो सकता है। निमिष माहेश्वरी के मुताबिक, असली ट्रिगर केवल रिलायंस की Jio हिस्सेदारी को तुरंत बेचने से नहीं, बल्कि Jio की ट्रांसपैरेंट मार्केट वैल्यूएशन से आ सकता है। अगर लिस्टिंग के बाद Jio को बाजार से मजबूत वैल्यूएशन मिलती है, तो RIL के पास मौजूद हिस्सेदारी की विजिबल वैल्यु भी बढ़ सकती है।

इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक चोक्कलिंगम जी. के मुताबिक, Jio की अलग वैल्यूएशन सामने आने से रिलायंस के बाकी बिजनेस को भी निवेशकों के लिए अलग-अलग वैल्यु करना आसान हो सकता है। इससे RIL की ओवरऑल वैल्यूएशन में बदलाव की गुंजाइश बन सकती है। हालांकि, रिलायंस के शेयर पर इसका वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि Jio IPO किस वैल्यूएशन पर आता है और लिस्टिंग के बाद बाजार उसे किस कीमत पर वैल्यु करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN