Home - 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी वाले OPPO के नए फ्लैगशिप फोन की...

200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी वाले OPPO के नए फ्लैगशिप फोन की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें कब देगा दस्तक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO Find X10 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। Find X10 और Find X10 Pro Max को 21 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने खुद बताया है कि Pro Max में तीन 200MP कैमरे और 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

OPPO जल्द अपना फ्लैगशिप फोन पेश करने वाली है। कंपनी ने अपनी नई Find X10 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। सीरीज को 21 अक्टूबर 2026 को स्पेन के Mallorca में आयोजित होने वाले एक इवेंट में ग्लोबली पेश किया जाएगा। इस सीरीज में OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की ग्लोबल एंट्री होने की उम्मीद है। दोनों फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं। खास बात यह है कि Pro Max मॉडल कैमरा के मामले में काफी अलग है। इसमें पीछे की तरफ तीन 200MP कैमरे दिए गए हैं। वहीं फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट भी मिलता है। भारत में सीरीज की लॉन्च डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में भी इसकी एंट्री की जल्द उम्मीद है।

तीन 200MP कैमरे वाला होगा OPPO Find X10 Pro Max

OPPO Find X10 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है। फोन में पीछे की तरफ तीन 200MP कैमरे दिए गए हैं। कंपनी इसे Hasselblad True-to-Life Camera सिस्टम के तौर पर पेश कर रही है। इसका मकसद फोटो में ज्यादा नेचुरल कलर और डिटेल देना है। वहीं Find X10 में भी दो 200MP कैमरे दिए गए हैं। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Pro Max में मिलेगा Dimensity 9600 Pro

परफॉर्मेंस के लिए OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलने वाला है। OPPO के मुताबिक इसमें पावर एफिशिएंसी और AI प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। इससे फोन पर गेमिंग, फोटो प्रोसेसिंग और दूसरे हैवी काम करना आसान होगा। वहीं OPPO Find X10 में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट दिया गया है। फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज में आ सकता है।

8000mAh की बड़ी बैटरी

बैटरी के मामले में भी OPPO Find X10 Series काफी दमदार है। Find X10 में 8000mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी दिया जाएगा और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। Find X10 Pro Max में भी 8000mAh बैटरी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

144Hz तक का डिस्प्ले

OPPO Find X10 में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। वहीं Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जा सकता है। इसका फायदा खासकर गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान मिलेगा।

Find X10 इन रंगों में आएगा

OPPO Find X10 के ग्लोबल वेरिएंट को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर में उपलब्ध होगा। वहीं कुछ लिस्टिंग में ग्लोबल मॉडल के लिए Light Titanium, Ice Blue और Qingcheng कलर नाम भी सामने आए हैं, इसलिए अलग-अलग मार्केट में कलर ऑप्शन अलग हो सकते हैं। वहीं Find X10 Pro Max को Lunar White और Titanium Grey कलर में लिस्ट किया गया है। चीन में Pro Max के लिए Warm Orange, Moon White और Light Titanium जैसे कलर भी सामने आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN