Source :- LIVE HINDUSTAN
लगता है कि Infinix GT 50 Pro अब जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन अक्टूबर में डेब्यू करेगा। कंपनी ने सटीक लॉन्च डेट रिवील करने के लिए एक कैंपेन भी शुरू किया है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Infinix GT 50 Pro India Launch Timeline Revealed: इंफिनिक्स भारत में Infinix GT 50 Pro लॉन्च करके अपनी GT गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अब अपने आने वाले फोन की लॉन्च टाइमलाइन बता दी है। अपने पिछले मॉडल की तरह ही, GT 50 Pro में भी हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, कूलिंग और गेमिंग-फोकस्ड हार्डवेयर पर फोकस्ड होगा। इंफिनिक्स ने आने वाले फोन के लिए एक इकोसिस्टम की भी झलक दिखाई है, और यह गेमिंग-फोकस्ड एक्सेसरीज के साथ लॉन्च हो सकता है। अगर आपको भी फोन पर गेम खेलने पसंद है, तो यह आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
इंफिनिक्स ने Infinix GT 50 Pro की लॉन्च डेट रिवील करने के लिए 50 मिलियन क्लिक का टारगेट रखा है।
Infinix GT 50 Pro की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन
गैजेट्स360 की रिपोर्ट के अनुसार, इंफिनिक्स ने कन्फर्म किया है कि इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो अक्टूबर में भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख अभी तक नहीं बताई गई है।

कंपनी तारीख का खुलासा करने के लिए कम्युनिटी-बेस्ड कैंपेन का इस्तेमाल कर रही है। इस कैंपेन के हिस्से के रूप में, यूजर इसकी वेबसाइट पर इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो लॉन्च पेज पर जा सकते हैं और रिवील मीटर बढ़ाने के लिए क्लिक कर सकते हैं। कंपनी ने 50 मिलियन क्लिक का टारगेट रखा है। यूजर को ढेर सारे क्लिक करने के लिए 30 सेकंड मिलते हैं। जब क्लिक का यह टारगेट पूरा हो जाएगा, तो GT 50 प्रो की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आ जाएगी।
यह फोन इस साल अप्रैल में कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।
Infinix GT 50 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल वेरिएंट के अनुसार)
इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट डुअल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच का एमोलेड LTPS 1.5K (1208×2644 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, टच सैंपलिंग रेट 330 हर्ट्ज तक, इंस्टेंट टच सैंपलिंग 2800 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसके अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेंट चिपसेट है, जिसके साथ माली-G720 MC7 जीपीयू, 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो, इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.59 अपर्चर और OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, इसमें 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ग्लोबल मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, एनएफसी, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं। इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो में 6500mAh की बैटरी है, जो 45W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लगभग 198 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.44×77.23×8.15 एमएम है।
आप Amazon पर मिल रहे Infinix के इन मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



