Home rss business hindi IPO News: 14 अक्टूबर से खुल रहा है यह आईपीओ, 702 करोड़...

IPO News: 14 अक्टूबर से खुल रहा है यह आईपीओ, 702 करोड़ रुपये साइज; कंपनी के पास 13700 कर्मचारी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Fusion CX IPO Price Band: फ्यूजन सीएक्स का आईपीओ 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा
  • कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है
  • इस कंपनी में 13700 कर्मचारी काम कर रहे हैं

Fusion CX IPO Price Band: एआई सेक्टर में काम करने वाली कंपनी फ्यूजन सीएक्स ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह आईपीओ 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का साइज 702 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल दोनों पर आधारित है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 1.73 करोड़ शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 202 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 13 अक्टूबर को खुल जाएगा।

आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 99.03 प्रतिशत है। आईपीओ के बाद 81.82 प्रतिशत है। पब्लिक की हिस्सेदारी 0.97 प्रतिशत से बढ़कर 18.18 प्रतिशत हो जाएगी।

कितना है आईपीओ का प्राइस बैंड (Fusion CX Price band)

फ्यूनज सीएक्स आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 275 रुपये से 289 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 51 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14739 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, आईपीओ के लिए कंपनी ने नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी मिली है।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आईपीओ का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा आईपीओ में आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए कंपनी अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा ही रिजर्व रखा है।

फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का क्या होगा कंपनी?

कंपनी 275.70 करोड़ रुपये का प्रयोग मौजूदा कर्ज को आंशिक या पूर्ण तौर पर चुकाने के लिए प्रयोग करेगी। वहीं, 61.15 करोड़ रुपये कंपनी अपनी सब्सिडियरी में निवेश करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।

कितना है जीएमपी (Fusion CX GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर कोई हलचल नहीं है।

क्या करती है कंपनी

Fusion CX एआई आधारित टूल्स और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए सीधा ग्राहकों को सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी वाइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग आदि के लिए अपनी सर्विसेज देती है। कंपनी अपनी सर्विसेज ट्रैवेल, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस, रिटेल, हेल्थकेयर आदि में देती है। बता दें, कंपनी 13 देशों में काम कर रही है। Fusion CX में कुल 13700 कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी 28 भाषाओं में अपनी सर्विसेज दे रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN