Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तुम्बाड 2 के लिए आलिया भट्ट क्यों हैं सही च्वाइस? सोहम शाह...

तुम्बाड 2 के लिए आलिया भट्ट क्यों हैं सही च्वाइस? सोहम शाह बोले- जब लोग फिल्म देखेंगे तो उन्हें…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/als_1791627517477_2Nsy_1791627522573_MY5M_6b00ffdd-62c8-45d5-a200-7660ee955ba6_6tfu.jpg

आलिया भट्ट अब तुम्बाड 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सोहम शाह के साथ आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। अब सोहम ने बताया कि आलिया क्यों फिल्म के लिए सही च्वाइस हैं।

तुम्बाड फिल्म का दूसरा पार्ट तुम्बाड 2 आ रहा है। साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड फिल्म सुपरहिट थी जिसमें सोहम शाह लीड रोल में थे और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब दूसरे पार्ट में काफी नई कास्ट आई है। तुम्बाड 2 में सोहम शाह के साथ आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। अब सोहम ने हाल ही में बताया कि उन्हें ज्यादा मुश्किल नहीं हुई आलिया को फिल्म में लेने के लिए।

2 मीटिंग में आलिया ने फिल्म को कहा हां

सोहम ने बताया कि सिर्फ 2 मीटिंग हुई थी एक्ट्रेस को फिल्म में लेने से पहले। सोहम का कहना है कि फिल्म के लिए बड़े फिल्ममेकर का नाम होना नहीं बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट होना जरूरी है।

आलिया को कास्ट करना आसान था

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए सोहम ने कहा, ‘हमने उन्हें स्क्रिप्ट नरेट की और उन्होंने पढ़ी और तुरंत हां कह दिया। उन्हें स्क्रिप्ट सच में बहुत पसंद आई तो ये काफी आसान प्रोसेस था। वह काफी प्रोफेशनल हैं। ये पूरा प्रोसेस काफी आसान था।’

सोहम ने की आलिया की तारीफ

सोहम ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह काफी शार्प हैं। एक अच्छी आर्टिस्ट होने के नाते, उनका बिजनेस सेंस भी अच्छा है। जब हम उनसे मिलने गए तो उन्होंने कुछ अच्छे सवाल पूछे। मुझे याद नहीं अच्छे से कि उन्होंने क्या पूछा था, लेकिन उन्होंने नरेशन सुना, स्क्रिप्ट पढ़ी और फिर 2-3 दिन में हम दोबारा मिले। आलिया ने 2 मीटिंग में फिल्म को हां कह दिया था।’

आलिया को पसंद आई थी पहली तुम्बाड

सोहम ने आगे कहा, ‘ऐसा बहुत कम होता है। ये काफी मुश्किल है। लेकिन वह स्क्रिप्ट का मेरिट समझती हैं कि उसमें क्या है और क्या नहीं है।’ सोहम ने यह भी बताया कि आलिया ने पहला पार्ट भी देखा है और उन्हें वो पसंद आई थी। हालांकि सोहम ने आगे आलिया के किरदार को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं दिया है, लेकिन बताया कि उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है।

सोहम बोले- आलिया फिल्म के लिए सही च्वाइस

सोहम ने यह भी कहा, ‘आलिया फिल्म में हैं, लेकिन उनके किरदार का काफी योगदान है फिल्म में। ये बिल्कुल सही कास्टिंग है। जब लोग फिल्म देखेंगे, वो समझ जाएंगे कि क्यों ये सही कास्टिंग च्वाइस है।’

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तुम्बाड 2 को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। मुंबई में 7-8 करोड़ का सेट बनाया गया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है जिससे यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी हॉरर मूवी बनती है। फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN