Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार CJP प्रोटेस्ट पर प्रकाश राज बोले- तुम लोग डरे हुए हो, हैं...

CJP प्रोटेस्ट पर प्रकाश राज बोले- तुम लोग डरे हुए हो, हैं ना? दिन-ब-दिन नंगे होते जाओगे

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/Prakash_Raj_1791629803002_vdtb_1791629807455_uiXZ_ac86a2ab-97b3-4bb5-aa8f-261fd52bf8b5_3WSL.jpg

एक्टर प्रकाश राज ने नई दिल्ली में चल रहे हंगामे के बीच एक वीडियो पोस्ट करके कहा है कि कोशिश कर लो, लेकिन तुम कामयाब नहीं होगे।

नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट को लेकर हो रहे हंगामे के बीच एक्टर प्रकाश राज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश राज ने अपनी X पोस्ट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि सरकार असल में उन्हें नहीं बल्कि अपने डर के साथ अपने आप को सलाखों के पीछे बंद कर रही है। प्रकाश राज ने वीडियो में कहा है कि वो सवाल पूछना जारी रखेंगे और बिना किसी पार्टी का नाम लिए हुए कहा कि आप दिन-पर-दिन नंगे होते जाएंगे। प्रकाश राज की यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो चुकी है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रकाश बोले- तुम लोग डरे हुए हो, हैं ना?

सिंघम और वॉन्टेड जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके प्रकाश राज ने इस वीडियो में कहा, “हाय फ्रेंड… ये सब क्या हंगामा मचा हुआ है? युवाओं को फ्लाइट से और उनके घरों से हिरासत में लिया जा रहा है। उन्हें विरोध प्रदर्शन करने की जगह पर भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।” प्रकाश राज ने बिना किसी नेता या पार्टी का नाम लिए हुए कहा, “तुम लोग डरे हुए हो, हैं ना? पुलिस और आर्मी के साथ तुम लोग हमें गिरफ्तार नहीं कर रहे, हमारी आवाज को नहीं दबा रहे। यह तुम हो जो सलाखों के पीछे हो। पुलिस के पीछे हो।”

‘हम सवाल पूछना जारी रखेंगे और आप..’

प्रकाश राज ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- दोस्त… तुम इस नदी को कब तक रोकोगे? वीडियो में उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अपने आप को गिरफ्तार किया हुआ है… अपने डर के साथ। और आपको इस बात का अहसास नहीं है कि आपके खिलाफ उठने वाली आवाजें बुलंद होती जा रही हैं। कोशिश कर लो, लेकिन तुम कामयाब नहीं होगे। यह देश आपको लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देगा। यह एक लंबी लड़ाई है और हम सवाल पूछना जारी रखेंगे और आप दिन-ब-दिन नंगे होते जाओगे।

कमेंट बॉक्स में लोगों ने निकाला गुस्सा

प्रकाश राज ने कहा- चलो… खेल शुरू हो चुका है। खेल शुरू हो चुका है, और यह देश देख रहा है। बात लोगों के रिएक्शन की करें तो एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया- आखिर आप एक होटल के कमरे में क्यों छिपे बैठे हैं? वहीं दूसरे ने कमेंट किया- आप दिल्ली आओ ना। आपके लड़कों को आपकी जरूरत है। दिल्ली पुलिस आपका इंतजार कर रही है। एक यूजर ने लिखा- दूसरों को भड़काकर और उन्हें अरेस्ट करवाकर, खुद अपने घर में आराप कर रहे हो। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN