Home LIFESTYLE NEWS HINDI पूजा के फूल फ्रिज में मुरझा जाते हैं, लंबे टाइम तक फ्रेश...

पूजा के फूल फ्रिज में मुरझा जाते हैं, लंबे टाइम तक फ्रेश रखना है तो सीखें स्टोर करने का हैक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूजा के लिए ढेर सारे फूल खरीदकर लाते हैं। लेकिन फ्रिज में रखते ही ये खराब होकर सड़ना शुरू हो जाते हैं। तो इन फूलों को प्लास्टिक की थैली में स्टोर करना छोड़े और सीखें ताजा रखने का सही तरीका।

नवरात्रि पूजा के लिए काफी सारे लोग एक साथ ढेर सारे फूल लाकर रख लेते हैं और इन्हें फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। जिससे हर सुबह उन्हें ताजे फूल खरीदकर लाने का झंझट ना हो। लेकिन अक्सर ये फूल दो दिन में ही मुरझा जाते हैं और ताजे नहीं रह जाते। आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है और मुरझाए फूल बर्बाद हो जाते हैं और पूजा के लिए काम के नहीं रह जाते तो इस सिंपल स्टोरेज टिप्स को नोट कर लें। जिसकी मदद से आपके फूल ताजे बने रहेंगे और हर दिन पूजा के वक्त आपको नये फूल खरीदने के लिए मार्केट तक नहीं जाना पड़ेगा।

पूजा के फूलों को प्लास्टिक की थैली में ना रखें

ताजे फूल खरीदकर लाने के बाद ज्यादातर लोग उसे उन्हीं प्लास्टिक की थैलियों समेत फ्रिज में रख देते हैं। जिससे फूल जल्दी ही मुरझा जाते हैं और काफी सारी पंखुड़ियां तो सड़ जाती है। दरअसल, इन प्लास्टिक की थैलियों में नमी ट्रैप रहती है और फूल जल्दी ही मुरझाकर सड़ने लगते हैं। दो-चार दिन तो छोड़ें मात्र एक से दो दिन में ही ये सड़ना स्टार्ट हो जाते हैं।

पूजा के फूलों को इस ट्रिक की मदद से स्टोर करने से ये महीनेभर तक ये ताजे रह सकते हैं।

फ्रिज में फूलों को स्टोर करने का सही तरीका

फ्रिज में रखे फूल महीना-पंद्रह दिन तक ताजे बने रहे इसके लिए बस दो टिप्स को याद रखें।

चावल के दाने डालकर रखें

पूजा के फूलों को फ्रिज में स्टोर करना है तो साथ में कुछ चावल के दानों को जरूर रखें। चावल के दाने फूलों की पंखुड़ियों के मॉइश्चर को सोख लेंगे और इन्हें सड़ने से बचाएंगे।

टिश्यू पेपर रखें

इसके साथ ही जब भी फूलों को स्टोर करना हो तो इनके साथ टिश्यू पेपर को रखें। टिश्यू पेपर और चावल के दाने फूलों में आने वाले एक्स्ट्रा मॉइश्चर को सोखेंगे और फूलों को लंबे टाइम तक ताजा बनाकर रखने में मदद करेंग।

फ्रिज में फूल इस तरह करें स्टोर

  • सबसे पहले सारे फूलों को किसी बड़ी थाली में निकाल लें।
  • अब किसी प्लास्टिक या स्टील का डिब्बा लें और उस डिब्बे में नीचे की तरफ टिश्यू पेपर बिछा लें।
  • उसके ऊपर थोड़े से चावल के दाने डाल दें।
  • फिर फूलों को उठाएं और इन डिब्बों में रखें। ध्यान रहे कि साबुत फूल ही इस डिब्बे में रखें।
  • ऊपर से कुछ चावल के दानों को और डाल दें।
  • ध्यान रहे कि नीचे के बचे-खुचे पुराने फूल, टूटी हुई पंखुड़ियां, सड़े-मुरझाए फूलों के टुकड़ों, डंठल को हटा दें और गलती से भी इस डिब्बे में ना डालें। नहीं तो बाकी फूलों को भी ये खराब कर देंगे। बस अब डिब्बे पर ढक्कन लगाकर इन्हें फ्रिज में स्टोर कर लें। आराम से ये फूल 15 से 20 दिनों तक फ्रेश बने रहेंगे और आपकी पूजा में इस्तेमाल हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN