Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एक्टर विजय वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज,...

एक्टर विजय वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज, प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में आईं हुमा कुरैशी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_cc_1791738415677_MHDM_1791738420808_ZUXA_640b63b0-9787-47dc-9efb-bd46a48488bd_nPU8.jpg

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर CJP का समर्थन किया है। एक्टर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर शेयर कर तंज कसा है। हुमा कुरैशी ने भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया है। 

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार खिलाफ हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी CJP के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट किया है। ये प्रदर्शन वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन SIR में गड़बड़ियों को लेकर किया जा रहा है। CJP ने इस प्रदर्शन के जरिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। एक्टर विजय ने अपने सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त तंज कसा है। वहीं हुमा कुरैशी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के हिरासत में लिए जाने का विरोध किया है।

विजय वर्मा ने किया CJP का समर्थन

एक्टर विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसा है। एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसपर लिखा है, ‘आजाद और निष्पक्ष चुनाव का चेहरा।’ तस्वीर पर एक और लाइन लिखी है, ‘सेविंग प्राइवेट ज्ञान’। विजय के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस का समर्थन मिल रहा है। सिंगर शिल्पा राव समेत कई यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए विजय के इस पोस्ट को सपोर्ट किया है। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी है।

हुमा कुरैशी ने याद दिलाया लोकतांत्रिक अधिकार

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी पोस्ट शेयर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया है। हुमा ने जोर देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करन लोकतांत्रिक अधिकार है। हुमा ने लिखा, ‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार और जवाबदेही की मांग करना बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार हैं, न कि सत्ता में बैठे लोगों की तरफ से दी गई कोई मेहरबानी। शांतिपूर्ण असहमति कोई अपराध नहीं है। सवाल पूछना कोई अपराध नहीं है। जवाबदेही की मांग करना कोई अपराध नहीं है।’

हुमा ने आगे लिखा, ‘देशभक्ति का मतलब आंखें बंद करके चुप रहना नहीं है। लोकतंत्र का मतलब आंखें बंद करके आज्ञा मानना ​​नहीं है। और असहमति देश-विरोधी नहीं होती। दुनिया देख रही है। हमें और बेहतर करना होगा। जय हिंद।’

CJP का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होना था। इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की थी,इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। CJP के नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। इसका विरोध करते हुए सौरव दास ने इसे गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना जानकारी दिए फ्लाइट से गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया। उनके फोन को जब्त कर लिया गया था जिससे वो अपने वकील से संपर्क नहीं कर पाए। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें नींद में घर से किडनैप कर लिया। बाद में उन्हें एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन लाया गया। CJP ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर वो अपना विरोध जारी रखेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN