Home rss business hindi 61% तक चढ़ गया ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर, अब मिला...

61% तक चढ़ गया ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर, अब मिला सरकारी एजेंसी से ऑर्डर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी को सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) से नया ऑर्डर मिला है
  • कंपनी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी
  • इस ऑर्डर के तहत कंपनी सरकारी एजेंसी को अपने Q6 V2 ड्रोन उपलब्ध कराएगी

ideaForge Technology Share: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology) को सरकारी एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) से नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी। इस ऑर्डर के तहत कंपनी सरकारी एजेंसी को अपने Q6 V2 ड्रोन उपलब्ध कराएगी। इन ड्रोन का इस्तेमाल सर्वे और मैपिंग से जुड़े कामों में किया जाएगा। इनकी मदद से अलग-अलग इलाकों की हवाई तस्वीरें और जमीन से जुड़ा डेटा जुटाना आसान होगा। सर्वे ऑफ इंडिया से ऑर्डर मिलने की घोषणा से पहले मंगलवार को आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का शेयर 1.4% की बढ़त के साथ 745.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में 2026 में अब तक करीब 61% की तेजी आ चुकी है।

बड़े इलाकों की मैपिंग में मदद करेंगे ड्रोन

कंपनी के मुताबिक, Q6 V2 ड्रोन को बड़े इलाकों का सर्वे करने और मैपिंग के काम को तेजी से पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह हल्का ड्रोन है और लंबे समय तक उड़ान भर सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसे उड़ान भरने और उतरने के लिए लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती। यह सीधे ऊपर उड़ान भर सकता है और उसी तरह नीचे उतर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस ड्रोन को 10 मिनट से भी कम समय में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकता है।

भारत में ही तैयार की गई है तकनीक

आइडियाफोर्ज के मुताबिक, Q6 V2 ड्रोन को भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। इसमें मैपिंग के लिए खास उपकरण, अपने आप रास्ता तय करने वाली तकनीक और सुरक्षित संचार प्रणाली दी गई है। यह ड्रोन जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस यानी जमीन और जगह से जुड़ी जानकारी जुटाने, सर्वे करने और नक्शे तैयार करने जैसे कामों के लिए बनाया गया है। कंपनी ने बताया कि यह ड्रोन DFCA सर्टिफाइड भी है।

सरकारी और कारोबारी कामों में बढ़ सकता है इस्तेमाल

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी में एंटरप्राइज बिजनेस के एसोसिएट डायरेक्टर सोमिल गौतम ने कहा कि जियोस्पेशियल सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ने से हवाई डेटा जुटाने का काम ज्यादा आसान और तेज हो रहा है। इससे जमीन के विकास, योजना बनाने और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया के साथ कंपनी का काम इस बात को दिखाता है कि खास तरह के सर्वे और मैपिंग प्रोजेक्ट्स में भारत में बनी ड्रोन तकनीक की अहमियत बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार, ड्रोनट्रेडिशनल सर्वे के तरीकों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। खासकर बड़े और ऐसे इलाकों में, जहां पहुंचना मुश्किल है, वहां ये कम समय में ज्यादा जानकारी जुटाने में मदद कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN