Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सिद्धू मूसेवाला के भाई शुभदीप की लोगों को क्यों हुई चिंता? ‘दो...

सिद्धू मूसेवाला के भाई शुभदीप की लोगों को क्यों हुई चिंता? ‘दो साल की उम्र में…’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/sidhu_moosewala_10_14_1791941686726_m1dB_1791941690723_BjH5_b5a75c7c-8441-4ea6-a727-8250cc34a0e8_BfzH.png

कनाडा के टोरंटो में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ‘साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर’ की शुरुआत हुई। इस टूर से सिद्धू के छोटे भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शुभदीप अपने भाई की ‘थापी’ स्टाइल कॉपी करते नजर आए। 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के ‘साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर’ की शुरुआत कनाडा के टोरंटो से हुई। इस होलोग्राम वर्ल्ड टूर (टोरंटो) में सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू स्टेज पर मौजूद रहे। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के सिग्नेचर थापी स्टाइल को कॉपी किया। शुभदीप का थापी स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग कह रहे हैं कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की ही याद आ गई। वहीं, कुछ लोगों ने शुभदीप को लेकर चिंता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि दो साल की उम्र में उससे ये सब करवा रहे हैं।

शुभदीप सिंह सिद्धू का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर शुभदीप का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि शुभदीप थापी स्टाइल (जांघ पर हाथ मारना) को कॉपी करते हैं और फिर एक उंगली हवा में उठाते। इस दौरान शुभदीप के साथ उनके माता-पिता भी स्टेज पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: मीका सिंह का दावा- निधन से चार दिन पहले सिद्धू मूसेवाला मुंबई आया था और बोला…

सोशल मीडिया यूजर्स को क्यों हुई शुभदीप की चिंता?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- इस बच्चे को ऐसा बोझ उठाना पड़ रहा है जिसके लिए उसने कभी हामी नहीं भरी थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- माता-पिता को स्टेज पर आना चाहिए, लेकिन छोटे भाई को ऐसा सब करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। वो बड़े होने पर ऐसा करना चाहें तो कर सकते हैं। लेकिन इस उम्र में इतना फेम मिलना उसके लिए ठीक नहीं है।

वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

एक दूसरे यूजर ने लिखा- सिद्धू के फैन के तौर पर मैं कह सकता हूं कि हां सिद्धू मूसेवाला की एक विरासत है और उन्होंने एक नाम छोड़ा है। अगर उनके माता-पिता स्टेज पर आना चाहते हैं तो समझ आता है, लेकिन उनका छोटा भाई ये फेम हैंडल करने के लिए बहुत ही ज्यादा छोटा है। एक ने लिखा- मुझे शुभदीप के लिए बुरा लगता है, उसे भी आम बच्चों की तरह एक नॉर्मल जीवन जीने का हक है। एक ने कहा- अजीब है यार! वो बच्चा है छोटा, उससे ये सब मत कराओ। एक ने लिखा- उस बच्चे पर बहुत ही ज्यादा प्रेशर है। एक ने लिखा- कितना अजीब है ये! ऐसा लग रहा है कि सबने मिलकर उस बच्चे का फ्यूचर चुन लिया है। उस पर हर कोई दबाव बना रहा है।

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 4 साल बाद धरने पर क्यों बैठे उनके माता-पिता?

कुछ यूजर्स ने इस वायरल क्लिप पर प्यार लुटाया है। एक ने लिखा- आज फिर मूसेवाला सुनूंगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बिल्कुल सिद्धू मूसेवाला की याद आ गई। एक ने लिखा- कितना क्यूट है शुभदीप।

‘साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर’ के बारे में

इस वर्ल्ड टूर का पहला कॉन्सर्ट 8-9 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में हुआ। इस शो में सिद्धू मूसेवाला का 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, उनकी असली आवाज, सिनेमाई विज़ुअल्स और विशेष स्टेज इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है ताकि वे मंच पर जीवंत नजर आएं। इस कार्यक्रम में उनके साथ पहले काम कर चुके कुछ संगीतकार भी शामिल हुए।

सिद्धू मूसेवाला की हुई थी हत्या

साल 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहर के गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई थीं।

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की मौत के 3 साल बाद हुआ सिंगर के वर्ल्ड टूर का ऐलान, जानें कहां और कैसे होगा

कब हुआ था शुभदीप सिंह सिद्धू का जन्म?

सिद्धू की हत्या के करीब दो साल बाद 17 मार्च, 2024 को उनके माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक की मदद से दूसरे बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम शुभदीप सिंह सिद्धू रखा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN