Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/kkf_1791950662051_uppH_1791950675473_WaTp_7cd32478-7001-4c16-bc02-8aa01c510588_FYDc.jpgकार्तिक आर्यन ने अपने करियर में एक ऐसी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज की है जिसे देखकर सब हैरान हो गए थे। इसमें कार्तिक का सबसे अलग अवतार था।
बॉलीवुड में कई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में बनी हैं। अगर आपको भी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है जिसमें खूब सस्पेंस हो और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स तो हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म का क्लाइमेक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
कौनसी है फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है फ्रेडी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अलाया फर्नीचरवाला लीड रोल में हैं।
क्या है फ्रेडी फिल्म की स्टोरी
इस फिल्म की स्टोरी डॉक्टर फ्रेडी जिनवाला पर आधारित है। फ्रेडी एक शांत, शर्मीला डेन्टिस्ट है। वह अपनी लाइफ में काफी अकेला है। ना उसका कोई दोस्त है और ना कोई पार्टनर। अब उसकी लाइफ में आती है कायनाज ईरानी जो मरीज बनकर आती हैं। फ्रेडी को कायनाज पसंद आ जाती है। लेकिन फिर उसे पता चलता है कि कायनाज का पति है रुस्तम और वह उसके साथ मारपीट करता है। अब कायनाज, फ्रेडी को बोलती है कि उसे उसके पति के साथ नहीं रहना और और अगर दोनों को साथ रहना है तो उसके पति को मारना होगा।
हालांकि मर्डर के बाद फ्रेडी की लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उसे पता चलता है कि कायनाज उसका इस्तेमाल कर रही थी। दरअसल, उसका पहले से कोई बॉयफ्रेंड है और उसने फ्रेडी को इस मर्डर में फंसाया है। जैसे ही फ्रेडी के सामने ये सच आता है तो अब वह कायनाज और उसके बॉयफ्रेंड से बदला लेने का सोचता है।
फ्रेडी जो शांत रहता था और सबसे दूरी बनाकर रखता है, वह फिर ऐसा इंसान बन जाता है जिसकी उम्मीद कायनाज और उसके बॉयफ्रेंड ने नहीं की थी। अब आगे क्या होता है ये आपको फिल्म देखकर पता करना होगा।
कैसी है फिल्म
इस फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। हर सीन के साथ आगे ऐसा सस्पेंस खुलता है जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर पाएंगे। फिल्म का क्लाइमेक्स तो ऐसा है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं वो सीन आपकी धड़कन तक बढ़ा देगा।
कहां देख सकते हैं फिल्म को
अगर आपको यह फिल्म देखनी है तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार में देख सकते हैं। फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है और एकता कपूर, शोभा कपूर, गौरव बोस और जय ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और एनएच स्टूडियोज और नॉर्थन लाइट्स द्वारा प्रोड्यूस किया है।
कितनी है रेटिंग
इस फिल्म की रेटिंग की बात करें तो फ्रेडी की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है जो कि काफी शानदार है।
कार्तिक आर्यन की परफॉर्मेंस की भी इसमें खूब तारीफ हुई थी। कार्तिक ने इस फिल्म के जरिए काफी अलग किरदार निभाया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




