Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मंदिर से सीधे क्लब पहुंच गई थीं एकता कपूर, बोलीं- इंडस्ट्री में...

मंदिर से सीधे क्लब पहुंच गई थीं एकता कपूर, बोलीं- इंडस्ट्री में फैला है ‘हिंदू फोबिया’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/EKapoor_1791974278681_MPdT_1791974285277_aVCe_02589280-5d9a-41d5-9d47-431874c05f7c_Rzu3.jpg

Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने सिनेमा जगत में धर्म के बारे में खुलकर बात नहीं करने का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्हें एक बार अपने धर्म को खुलकर अपनाने के लिए मजाक का पात्र बनना पड़ा।

टीवी और सिनेमा जगत की सबसे पावरफुल हस्तियों में से एक बन चुकीं एकता कपूर अपने धर्म को खुलकर फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस की आध्यात्म, ज्योतिष और अंकशास्त्र में न सिर्फ गहरी रुचि है, बल्कि वह इस पर बहुत ज्यादा यकीन भी करती हैं। एकता कपूर का कहना है कि एक तरफ जहां भारतीय सिनेमा जगत में हम ज्यादातर मामलों में वेस्टर्न कल्चर को फॉलो करते हैं, वहीं अभी भी यहां लोग हिंदू रीति रिवाजों को लेकर इतने सहज नहीं हैं। एकता कपूर ने यंग एज में टीका लगाने के लिए जज किए जाने का किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे इंडस्ट्री हिंदू फोबिया की शिकार है।

इंडस्ट्री में फैला है ‘हिंदू फोबिया’!

एकता कपूर ने बताया कि कैसे धर्म, लोककथाओं या संस्कृति की बातें आते ही लोगों की इसको लेकर दोहरी सोच सामने आने लगती है। एकता कपूर ने कहा, “फिल्मों की अच्छी कमाई करना ठीक है। जरूरी बात यह है कि क्या यह लोककथाओं पर कितना बात कर पाएंगी। मैं यह कैमरा पर खुलकर कह रही हूं, हमारी इंडस्ट्री में इतना ज्यादा ‘हिंदू फोबिया’ है कि हम एनिमेटेड एनिमेशन के साथ तो सहज हैं, लेकिन मिथकीय कहानियों और लोककथाओं पर बात करने में सहज नहीं हो पा रहे।”

पहले से बहुत बदल चुकीं चीजें

एकता कपूर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह यह काम करना चाहती थीं कि खुलकर इन कहानियों को आगे लाएं और लोग इन्हें स्वीकार कर पाएं। प्रोड्यूसर ने कहा कि अब पहले की तुलना में लोग इसे बहुत स्वीकार करने लगे हैं। एकता कपूर ने बताया कि कैसे जब वह छोटी थीं तो टीका लगाने और धागा पहनने के लिए उनका मजाक बनाया जाता था। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी धार्मिक पहचान को उजागर करना उनके लिए मुश्किल था। एक्ट्रेस ने किस्सा सुनाया कि कैसे एक बार मंदिर से सीधे क्लब जाने के लिए उन्हें जज किया गया था।

टीका लगाने के लिए की गईं जज

एकता कपूर ने बताया कि जब वह मंदिर से सीधा क्लब पहुंच गईं तो सबने उनसे चौंक कर पूछा- क्या तुम मंदिर गई थीं? उन्होंने कहा- हां। इस पर एकता कपूर ने सबसे पूछा कि इसमें उनके लिए इतना चौंकने की क्या बात है? एकता कपूर सो इसके बाद साफ हुआ कि कैसे लोग सामाजिक चाल-चलन और धार्मिक आस्था को अलग-अलग करके देखते हैं। लोगों के मुताबिक ये दोनों चीजें एक साथ अस्तित्व में नहीं रह सकतीं। मालूम हो कि एकता कपूर अभी अपनी फिल्म ‘विवान’ को लेकर चर्चा में हैं, इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN