Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने पर रकुल प्रीत सिंह ने किया...

रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने पर रकुल प्रीत सिंह ने किया रिएक्ट, जानें- रणबीर-यश को लेकर क्या कहा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/raak_1792166499240_FzfC_1792166525450_ul4k_a6efc423-c1fb-429f-9ffc-4ff5e3eb7cd6_CLmm.jpg

रकुल प्रीत सिंह फिल्म रामायण में  शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में रकुल को देख सभी हैरान हो गए थे। अब रकुल ने फिल्म और स्टार कास्ट को लेकर अपनी बात रखी है।

रामायण फिल्म रिलीज होने वाली है दिवाली पर। फिल्म का दूसरा ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब रकुल प्रीत सिंह जो फिल्म में शूपर्णखा का किरदार निभा रही हैं उन्होंने फिल्म और सभी स्टार कास्ट के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे बेंगलुरु उनके लिए काफी खास है जहां दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए रकुल ने कहा, बेंगलुरु मेरे लिए काफी स्पेशल है। मेरी पहली फिल्म यहीं थी। उस समय मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं सच में एक्टिंग करना चाहती हूं या नहीं इसलिए, मुझे इस जगह से बहुत प्यार मिला है तो मेरे लिए ये काफी स्पेशल है।

रकुल ने डायरेक्टर नितेश तिवारी की भी तारीफ की और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की भी तारीफ की। रकुल ने कहा, मेरे लिए इस विजन का पार्ट होना काफी अच्छा है। मैं रामायण का हिस्सा होने से काफी खुश हूं क्योंकि रामायण हम सबके काफी करीब है। तो बस इतना ही कह सकती हूं कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी और आप हमें ढेर सारा प्यार देंगे। इसके पीछे काफी मेहनत लगी है। सबने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। साई, रणबीर, यश। थैंक्यू सो मच।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN