Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर बनाएं कुरकुरी नानखटाई, घी और इलायची का स्वाद जीत लेगा...

घर पर बनाएं कुरकुरी नानखटाई, घी और इलायची का स्वाद जीत लेगा दिल!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नानखटाई एक जैसी मीठी डिश है, जिसे बेकरी में तैयार किया जाता है। इसकी कुरकुरापन, मुलायम बनावट और घी की खुशबू लाजवाब लगती है। यहां हम घी और इलायची का इस्तेमाल करके बनने वाले नानखटाई या कुकीज की रेसिपी बता रहे हैं। जानिए-

बचपन में एक ना एक बार आपने ठेले पर मिलने वाली नानखटाई का स्वाद जरूर चखा होगा। ये एक तरह के ऐसे पारंपरिक भारतीय बिस्कुट जिसे आजकल कई तरीकों से बनाया जा सकता है। ये एक मीठी बेकरी डिश है, जो आमतौर पर मैदा, घी, चीनी और इलायची मिलाकर बनाई जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं नानखटाई बनाने की रेसिपी। यहां एयर फ्रायर, ओवन और गैस पर नानखटाई बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए

नानखटाई बनाने के लिए सामग्री

-आधा कप घी

-आधा कप पिसी हुई चीनी

-1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

-1 कप मैदा

-आधा कप बेसन

-1/4 कप सूजी

-1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

-सजावट के लिए कटे हुए पिस्ते

-कुकर को प्रीहीट करने के लिए नमक

नानखटाई बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए एक प्लेट पर घी फैलाएं और इसे 15 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। अब ठंडे घी को एक बाउल में निकाल लें औऱ इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह एकदम चिकना और अच्छी तरह से मिल न जाए।

फिर इसमें मैदा, बेसन, सूजी और बेकिंग पाउडर डालें। हल्के हाथों से मिलाकर एक नरम आटा इसे तैयार करें। इसे बहुत ज्यादा न गूंथें। आटे को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

गैस पर कैसे बनाएं नान खटाई

  • इसे बनाने के लिए एक भारी तले वाले कुकर के नीचे नमक फैलाएं। इसके अंदर एक स्टैंड रखें और धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। अगर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी सीटी और गैस्केट निकाल दें।
  • अब स्टेप को पूरा करने के लिए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का सा दबाकर चपटा कर लें। ऊपर से कटे हुए पिस्ते लगाकर सजाएं।
  • नानखटाई को घी लगी हुई बेकिंग प्लेट पर रखें और धीमी आंच पर आंच पर 15–20 मिनट तक बेक करें, या तब तक बेक करें जब तक कि इनका निचला हिस्सा हल्का सुनहरा न हो जाए।
  • इन्हें सावधानी से बाहर निकालें और परोसने से पहले पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर ये और भी सख्त हो जाएंगी।

एयर फ्रायर में बनाने का तरीका:

  • एयर फ्रायर को 150°C पर 3 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
  • नानखटाई बनाने के लिए एयर फ्रायर बास्केट में, एयर फ्राइंग के लिए उपयुक्त पार्चमेंट पेपर बिछाएं। इस पर नानखटाई रखें, ध्या

न रहे कि हर कुकी के बीच थोड़ी जगह हो।

  • फिर 150°C पर 10–15 मिनट तक एयर फ्राई करें। 10 मिनट बाद चेक करना शुरू करेंजब नीचे का हिस्सा हल्का सुनहरा हो जाए, तो कुकीज को सावधानी से निकाल लें।
  • परोसने से पहले इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने दें, क्योंकि ठंडी होने पर ये और सख्त हो जाएंगी

ओवन में कैसे बनाएं

कुकीज बनानेओवन को 180°C पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। फिर नानखटाई को बेकिंग ट्रे पर रखें, और उनके बीच थोड़ी जगह छोड़ दें। इन्हें (कन्वेक्शन मोड का इस्तेमाल करके) 180°C पर 15–20 मिनट तक बेक करें, या तब तक बेक करें जब तक कि नीचे का हिस्सा हल्का सुनहरा न हो जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN