Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/lawerence_salman_khan_01_1792547942690_Num8_1792547947717_FRTs_78644396-697d-4957-897a-b3a134a39f00_gRAw.pngटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि टाइगर से पहले शूटर्स के निशाने पर कोई बड़ी हस्ती थी।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में अब एक के बाद एक गिरफ्तारियां हो रही हैं और पुलिस की तरफ से केस में नए खुलासे भी किए जा रहे हैं। अब इस मामले में जानकारी सामने आई है कि शूटर्स का निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की कोई बड़ी हस्ती थी। ये हस्ती कौन थी, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि शूटर्स ने सलमान खान के घर की रेकी भी की थी।
शूटर्स ने की थी सलमान खान के घर की रेकी
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों ने मुंबई पहुंचकर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। जब शूटर्स ने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है, तब शूटर्स ने अपना प्लान बदला।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की टीम का पहला बयान; ‘कोई इस घटना…’
टाइगर श्रॉफ पर क्यों लॉरेंस गैंग ने किया हमला?
सलमान खान की भारी सुरक्षा देखने के बाद ही शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बनाया। एक्टर की गाड़ी पर 18 अक्टूबर को 5 राउंड फायरिंग की गई। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंगस्टर को टाइगर का सलमान खान के साथ काम करना पसंद नहीं था इस वजह से टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया था।
सालों पुराना है सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद
बता दें, सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद काफी पुराना है। दोनों के बीच का ये विवाद साल 1998 में राजस्थान में हुए काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा है। बिश्नोई समाज में काले हिरण को पूजा जाता है। लॉरेंस बिश्नोई की मांग है कि सलमान खान पब्लिकली बिश्नोई समाज से माफी मांगें। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया के सामने पहली बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
2022 में सलमान खान के पिता को दी गई थी धमकी
इसके बाद, साल 2022 ने सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक धमकी भरा खत मिला था जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की चेतावनी दी गई थी। 2023 में सलमान खान के ऑफिस में लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा की तरफ से एक्टर को धमकी वाला मेल भेजा गया था।
2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चली थीं गोलियां
वहीं, साल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर की दीवारों और बालकनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया था।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी प्लानिंग, 10 दिन पहले मुंबई आए थे आरोपी; 45 मिनट तक किया इंतजार
अनूप जलोटा की सलमान खान को सलाह
बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के बाद भजन गायक अनूप जलोटा ने सलमान खान को माफी मांगने की सलाह दी है। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले ने हर किसी को परेशान कर दिया है।
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर बात करें तो उन पर ये हमला 18 अक्टूबर यानी रविवार को हुआ था। जिस वक्त ये हमला हए, एक्टर उस वक्त फुटबॉल खेलकर निकले थे। इस घटना के दौरान बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बजाज जैसे सितारे भी ग्राउंड में मौजूद थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



