Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/priyanka_kanya_pujan_1792557294747_Ws5Z_1792557298084_PWpc_23334d9c-0e4a-4f0b-9b12-a9ff009179f5_orrC.pngप्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ कन्या पूजन किया। उन्होंने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर परिवार संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ कन्या पूजन और दशहरा की पूजा करती नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने की दशहरा की पूजा
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में 7 तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट की पहली तस्वीर में साथ में पूजा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती हवन कुंड के आसपास बैठे हैं। वहीं, एक पंडित जी पूजा संपन्न करा रहे हैं। इस तस्वीर में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा के घर में महादेव की एक बड़ी सी मूर्ति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने किया CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को फॉलो, लिस्ट में और भी कई स्टार्स के नाम
हाथ मे चूड़ियां और माथे पर नजर आया टीका
प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका, निक और मालती तीनों ही साथ में हवन कर रहे हैं। प्रियंका ने मालती की जो तस्वीर शेयर की है उसमें आप देख सकते हैं कि मालती ने गले में जय माता दी लिखी चुनरी डाली हुई है। उनके छोटे-छोटे हाथों में चूड़ियां हैं और माथे पर टीका नजर आ रहा है।
निक और प्रियंका ने की मालती की पूजा
इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में आप देख सकेंगे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती की पूजा कर रहे हैं। मालती के पैर थाली में नजर आ रहे हैं। उन्हें एक ऊंची चौकी पर बिठाया है और प्रियंका अपनी बेटी के पैर छू रही हैं। इस तस्वीर में मालती के चेहरे की हंसी को देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों और वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और दशहरा की भावना आज, कल और हमेशा हमारे साथ बनी रहे।
प्रियंका, निक और मालती की तस्वीरें देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर बहुत सारे इंस्टाग्राम यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- जय माता दी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा आज भी अपनी संस्कृति नहीं भूली हैं। प्रियंका चोपड़ा का सम्मान। एक ने लिखा- पूरा देसी बना दिया निक को। एक ने कहा- प्रियंका और निक इस दुनिया के बेस्ट कपल हैं। एक ने लिखा- निक की सबसे अच्छी बात ये है कि वो प्रियंका चोपड़ा के धर्म और भावनाओं का सम्मान करता है।
वाराणसी में धमाल करेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म में प्रभास नजर आएंगे। वाराणसी पैन इंडिया फिल्म होगी। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी होगी। वाराणसी की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म का नाम द स्काई इज पिंक है। ये फिल्म भारत में साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म को डायरेक्ट किया था शोनाली बोस ने। द स्काई इज पिंक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। भारतीय लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। आयशा को जन्म से ही गंभीर बीमारी थी। 24 जनवरी 2015 को आयशा की मृत्यु हो गई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



