Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/ramayana_advance_booking_day1_1792562832333_f2cf_1792562840688_rMxN_9b4e65ec-c45b-4930-8c6c-7493f7638da6_jSQD.pngRamayana Advance Booking: रणबीर कपूर की रामायण को रिलीज होने में 15 दिन बाकी हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल करना शुरू कर दिया है। भारत में अबतक फिल्म ने 4.96 करोड़ की कमाई कर ली है।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्ममेकर्स ने रिलीज से करीब 16 दिन पहले यानी मंगलवार को टिकट बुकिंग आम लोगों के लिए खोल दी है। फिल्म रिलीज में अभी 15 दिन बाकी हैं और भारत में फिल्म ने 4.96 करोड़ की कमाई कर ली है।
रामायण की अबतक कितनी हुई कमाई
sacnilk.com के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे तक फिल्म के 86,187 टिकट बिक गए हैं और ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म ने भारत में 4.96 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के बिना फिल्म की कमाई 3.13 करोड़ हो गई है।
किस भाषा में फिल्म ने की कितनी कमाई?
रामायण एक ग्लोबल फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाएं में रिलीज किया जाएगा। भारत में इस फिल्म के हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। हिंदी भाषा में फिल्म ने 4.70 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 25.15 लाख की कमाई की है। वहीं, तेलुगु भाषा में फिल्म ने 47 हजार 400 रुपये की कमाई की है।
किस शहर में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
रामायण की एडवांस बुकिंग में अबतक की सबसे ज्यादा कमाई एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में हुई है। NCR में फिल्म ने 1.45 करोड़ की कमाई की है। दूसरे नंबर पर मुंबई है। इस शहर में फिल्म ने 1.02 करोड़ की कमाई कर ली है। पुणे तीसरे नंबर पर है। इस शहर में फिल्म में 27.94 लाख की कमाई कर ली है। कोलकाता में फिल्म की कमाई 22.19 लाख हुई है। बेंगलुरु में फिल्म ने 19.34 लाख कमाए हैं।
ये भी पढ़ें: रामायण में रावण बने यश इंडस्ट्री वालों से बोले,कोशिश को तारीफ करें, आपस में लड़ते रहे तो…
किन शोज में हुई कितनी कमाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण के सबसे ज्यादा टिकट्स सुबह के शोज के बिके हैं। सुबह के शोज (दोपहर 12 बजे से पहले) की बिक्री 1.46 करोड़ हुई है। दोपहर के शोज (दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक) की बिक्री 1.11 करोड़ हुई है। शाम के शोज (4 बजे से शाम 7 बजे तक) की कमाई 73.88 लाख हुई है। वहीं, रात के शोज (7 बजे से दिन के लास्ट शो तक) की कमाई 1.64 करोड़ हुई है।
किस फॉर्मेट में हुई कितनी कमाई?
हिंदी 3डी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हुई है। इस फॉर्मेट में फिल्म ने 3.32 करोड़ की कमाई की है। हिंदी आईमैक्स 3डी में फिल्म ने 1.12 करोड़ की कमाई की है। हिंदी 4डी 3एक्सडी में फिल्म की कमाई 15.75 लाख हुई है। हिंदी 2डी में फिल्म की कमाई 3.75 लाख हुई है। हिंदी एमएक्स4डी 3डी में फिल्म की कमाई 2.27 लाख हुई है। हिंदी 3डी स्क्रीन में फिल्म की कमाई 2.20 लाख हुई है। हिंदी ICE 3D में फिल्म की कमाई 1.15 लाख हुई है। हिंदी 2डी स्क्रीन में कमाई 92.58 हजार हुई है। तेलुगु 3डी में फिल्म की कमाई 47.40 हजार कमाई हुई है।
रणबीर कपूर की रामायण के बारे में
रामायण की बात करें तो ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने जा रहा है। वहीं, दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज होगी। रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहला पार्ट भगवान राम के जीवन के शुरुआती दिनों और उनके संघर्षों के बारे में दिखाएगा। रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता बनकर लोगों का दिल जीतेंगी। रवि दबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। साउथ के सुपरस्टार यश रावण का रोल निभाएंगे। वहीं, अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



