Home rss business hindi कर्ज फ्री हो गई यह ज्वेलरी कंपनी, 52 वीक हाई पर शेयर,...

कर्ज फ्री हो गई यह ज्वेलरी कंपनी, 52 वीक हाई पर शेयर, ₹19 से कम है भाव

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़कर करीब 331 करोड़ रुपये हो गया
  • सितंबर तिमाही में कंपनी ने कर्ज मुक्त होने का भी ऐलान किया है

ज्वेलरी कंपनी पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़कर 330.66 करोड़ रुपये हो गया। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 209.54 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 28 प्रतिशत बढ़कर 1,054.47 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 825.25 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 759.42 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 688.85 करोड़ रुपये था।

कर्ज मुक्त हुई कंपनी

पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में कर्ज मुक्त होने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा, ”इस तिमाही की एक प्रमुख उपलब्धि यह रही कि सभी 14 बैंक समूहों का बकाया चुकाने के बाद कंपनी कर्ज मुक्त हो गई। उसने यह भुगतान निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया।” कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही से ब्याज लागत में कमी आने की उम्मीद है। इससे उसके मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

कंपनी ने अगले 12 से 18 महीनों में देश के पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में बड़े आकार के 100 तक नए शोरूम खोलने की योजना की भी घोषणा की। इन शोरूम में कंपनी के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों के साथ कम परिसंपत्ति वाले फ्रेंचाइजी मॉडल को भी शामिल किया जाएगा। कंपनी ने आगे बताया कि वह एक नया ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। यह ब्रांड मुख्य रूप से युवाओं और खुद के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जिसमें ‘डेमी-फाइन’ (हल्की) ज्वेलरी और लैब में तैयार हीरों (लैब-ग्रोन डायमंड्स) से बनी ज्वेलरी शामिल होगी। पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड की तीन सहायक कंपनियां-लक्जरी प्रोडक्ट्स ट्रेंडसेटर, पीसी ज्वैलर ग्लोबल FZCO और PCJ जेम्स एंड ज्वैलरी हैं। इसक अलावा एक ‘स्टेप-डाउन’ सहायक कंपनी (PCJ माइनिंग SARL) भी है।

शेयर में उछाल

तिमाही नतीजे के बीच बुधवार को पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड के शेयर को खरीदने की होड़ सी मच गई। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर बीएई पर 18.51 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले 2.04% बढ़कर शेयर बंद हुआ। इस दौरान शेयर ने 52 हफ्ते के हाई 19.14 रुपये को भी टच किया। शेयर के 52 हफ्ते का लो 7.45 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN