Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप Oppo Reno 16 स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। कंपनी ने इसकी कीमत में 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत बजट में है क्या, आप भी देखें
टिप्स्टर ने बताया कि ओप्पो ने रेनो 16 का एक नया 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 65,999 रुपये है।
Oppo K14 Plus के साथ कंपनी ने अपने एक और स्मार्टफोन Oppo Reno 16 की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। अब यह फोन पहले से 7,000 रुपये तक महंगा हो गया है। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी की है। इस फोन को कंपनी ने इस साल जून में भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी नई कीमतों को अपडेट कर दिया है। कीमतों में बढ़ोतरी करने के साथ ही कंपनी ने इसका एक नया वेरिएंट भी पेश किया है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं नई कीमतों पर…
Oppo Reno 16 की कीमत नई प्राइस लिस्ट
टिप्स्टर संजू चौधरी ने X पर नई कीमतें शेयर करते हुए बताया है कि ओप्पो ने भारत में रेनो 16 की कीमत में 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये से बढ़कर 72,999 रुपये हो गई है, यानी यह फोन पहले से 6000 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब 79,999 रुपये हो गई है, जो पहले 72,999 रुपये थी, यानी यह मॉडल अब 7,000 रुपये महंगा हो गया है।

बता दें कि, कंपनी ने ओप्पो रेनो 16 को भारत में जून में लॉन्च किया गया था, उस समय इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये थी, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये थी। कंपनी पहले भी कीमतों में 5000 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है।
यानी लॉन्च प्राइस से तुलना की जाएं, तो 8GB+256GB वेरिएंट अब 11,000 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट अब 12,000 रुपये तक महंगा हो चुका है। ये नई कीमतें अब ओप्पो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिख रही हैं।
बाद की एक पोस्ट में, टिप्स्टर ने बताया कि ओप्पो ने रेनो 16 का एक नया 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 65,999 रुपये है।
टिप्स्टर का ट्वीट
ओप्पो रेनो 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो रेनो 16 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.32 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट लगा है, जिसके साथ 12GB तक की रैम और 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो, रेनो 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन में 6700mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन स्टारी व्हाइट, स्टेलर पर्पल और ट्वाईलाइट वायलेट कलर्स में आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



