Home rss business hindi ₹1162 पर लिस्ट हुआ IPO, निवेशकों को पहले दिन ही तगड़ा फायदा;...

₹1162 पर लिस्ट हुआ IPO, निवेशकों को पहले दिन ही तगड़ा फायदा; ऑपरेशन सिंदूर में इस कंपनी ने भी संभाला था मोर्चा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tonbo Imaging India की बीएसई में 66 प्रतिशत और एनएसई में 65.71 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है
  • ग्रे मार्केट पहले से ही आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग का संकेत दे रहा था
  • इस कंपनी का प्रोडक्ट उरी सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में प्रयोग किया जा चुका है

डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Tonbo Imaging India की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। बीएसई में कंपनी के शेयर 66 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1162 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, एनएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 65.71 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1160 रुपये पर हुई है। बता दें, कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल उरी सर्जिकल स्ट्राइक में किया गया था।

15 अक्टूबर को ओपन हुआ था आईपीओ

Tonbo Imaging India का आईपीओ रिटेल निवेशकों केलिए 15 अक्टूबर को खुल गया था। निवेशकों के पास 19 अक्टूबर तक दांव लगाना का मौका था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 700 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 21 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये का दांव लगाना पड़ा। बता दें, आईपीओ का साइज 852.18 करोड़ रुपये था। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित था। मौजूदा निवेशकों ने 852.18 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है।

132 गुना सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ को लेकर निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ओवर आल आईपीओ को 132 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को कुल 31.11 गुना और क्यूआईबी में 293.56 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें, एनआईआई में 156.36 गुना आईपीओ को सब्सक्राइब किया गया।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 14 अक्टूबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 255.36 करोड़ रुपये जुटाए थे।

ग्रे मार्केट दे रहा था मजबूत लिस्टिंग के संकेत

इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट पहले ही मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा था। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 450 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 64 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा था।

क्या करती है कंपनी

एशियानेट को दिए इंटरव्यू में कंपनी के फाउंडर लक्ष्मीकुमार ने बताया कि 2016 के उरी सर्जिकल स्ट्राइक में ZU-23 के सिस्टम पर जो नाइट विजन सिस्टम, थर्मल इमेजिंग सिस्टम और टारगेट ट्रैकिंग सिस्टम हमारे थे। ऑपरेशन सिंदूर में भी इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग हुआ था। तब Zu-23 एयर डिफेंस गन्स में ड्रोन को मार गिराने में इस कंपनी के प्रोडक्ट का उपयोग किया गया था। बता दें, कंपनी थर्मल इमेजिंग और टारगेट ट्रैकिंग सिस्टम्स पर काम करती है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN