Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन मां को याद कर हुए भावुक, बोले- मिट्टी में खेल...

अमिताभ बच्चन मां को याद कर हुए भावुक, बोले- मिट्टी में खेल के…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/amitabh_bachchan_24_10_1792802202719_JUZb_1792802206151_jUwY_28188814-1f3e-444d-8270-141c949178ea_Xki3.png

कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन से उनकी मां के बारे में पूछा। उस बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए। 

कौन बनेगा करोड़पति के हाल ही के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पहुंचीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से उनकी मां के बारे में बात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि पिता जी के बारे में तो बहुत कुछ सुना है आपसे। लेकिन हम जाना चाहेंगे की आपकी माता जी कैसी थी?

अमिताभ बच्चन ने मां को किया याद

अमिताभ बच्चन इस सवाल पर अपनी मां के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी मां को साफ-सफाई काफी पसंद थी। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी मां को गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं थी।

ये भी पढ़ें: ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ…’ ट्रोलिंग को लेकर अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

मां तेजी बच्चन के बारे में क्या बोले अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने कहा, “देखिए, हर मां जो होती है उसमें थोड़ा बहुत अनुशासन, एक जागृति रहती है बच्चों के प्रति…ये करो, ऐसा मत करो, ये ठीक करो, वो ठीक करो। तो जितना माएं करती हैं उतना उनकी ओर से होता था। गंदगी उनको पसंद नहीं थी, ये यहां क्यों है? मिट्टी में खेल के आए हो…तो वो साफ करने बोलती थी।”

अमिताभ बच्चन को उनके बर्थ डे पर मिला था सरप्राइज

बता दें, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर भी कौन बनेगा करोड़पति मेकर्स ने एक्टर को उनकी मां की आवाज सुनाकर उन्हें सरप्राइज दिया था। उस एपिसोड में अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की आवाज की पुरानी रिकॉर्डिंग सुनाई गई थी, जिसमें वो हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘रात आधी हो गई है’ सुना रही थीं। मां की आवाज पहचानते ही अमिताभ ने भावुक हो गए थे। कुछ वक्‍त के लिए शांत हो गए और फिर मां संग गहरे रिश्ते का जिक्र भी किया।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान…टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर थे ये स्टार्स?

मां की आवाज सुनकर क्या बोले थे अमिताभ बच्चन

एपिसोड में अपनी मां की आवाज सुनकर कहा, “मां की आवाज है यह, हां, वह बाबूजी की एक कविता गा रही हैं।” शो में अमिताभ बच्चन की मां की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी दिखाई गई थीं।

ये भी पढ़ें: 82 साल के अमिताभ बच्चन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘अब खुद को ढाल रहा हूं और…’

साल 2007 में हुआ था तेजी बच्चन की मां

तेजी बच्चन की बात करें तो उनका निधन साल 2007 में हुआ था। उन्होंने 93 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी। एक लंबी बीमारी के चलते उनका निधन मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुआ था। अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। अब वो इस फिल्म के सीक्वल में भी नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN