Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवा चौथ से पहले मेहंदी लगवाने का सही समय क्या है? रंग...

करवा चौथ से पहले मेहंदी लगवाने का सही समय क्या है? रंग गहरा करने के 3 जबरदस्त टिप्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मेहंदी का रंग खूब गहरा रचे इसके लिए करवा चौथ से कितने दिन पहले मेहंदी लगवाना बेस्ट होगा। कई बार महिलाएं शिकायत करती हैं कि करवा चौथ बीतने के बाद उनके हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाता है तो जानें कब है मेहंदी लगवाने का सही समय। 

करवा चौथ पर मेहंदी लगाना है। लेकिन काफी सारी लेडीज जब मेहंदी लगाती हैं तो उसका कलर पूरी तरह से गाढ़ा नहीं हो पाता और पूजा के समय वो गहरा रंग नजर ही नहीं आता। जिससे ना केवल हाथ फीके दिखते हैं बल्कि मन में बुरा भी लगता है बाकी लेडीज की मेहंदी का रंग देखकर। तो इस बार करवा चौथ पर मेहंदी लगाने से पहले इस बारे में पूरी जानकारी कर लें और साथ ही मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के ये कुछ हैक्स और टिप्स भी नोट कर लें। जिससे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा हो जाए।

मेहंदी का गहरा रंग कितनी देर में आता है

मेहंदी का गहरा रंग आने में पूरी तरह से 24 घंटे लग जाते हैं। उसके बाद ही रंग पक्का होता है और गहरे रंग यानि ब्राउन से कलर में दिखता है। मेहंदी को हाथ पर जब लगाते हैं और सूखने पर छुड़ाते हैं तो ये बहुत ही हल्के रंग में दिखता है हल्के ऑरेंज कलर में। लेकिन धीरे-धीरे जब इस पर पानी नहीं लगता और हाथ हवा के कॉन्टेक्ट में आता है तो मेहंदी का रंग गहरा होने लगता है। हाथों की केराटिन परत में मेंहदी का रंग रचने लगता है और ये नारंगी रंग गहरे लाल और भूरे या मरून रंग का हो जाता है।

तो करवा चौथ के कितने दिन पहले लगवाएं मेहंदी

करवा चौथ वाले दिन अगर आपको सुबह से ही मेहंदी का रंग बिल्कुल गाढ़ा चाहिए तो आप करवा चौथ की सुबह से 24 से 48 घंटे पहले मेहंदी लगवाएं। जैसे इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को रखा जाएगा तो आप गहरे रंग के लिए मेहंदी 27 अक्टूबर की शाम को लगवाएं। इससे 24 से 36 घंटे में मेहंदी का रंग बिल्कुल गाढ़ा होगा और करवा चौथ की सुबह गहरा रंग हाथों पर दिखने लगेगा। वहीं शाम की पूजा के समय भी गहरा मरून-भूरा रंग हाथों की शोभा बढ़ाएगा। तो ठीक एक दिन पहले मेहंदी लगवाने की बजाय आप 2 दिन पहले मेहंदी लगवाएं।

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के टिप्स

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के कई सारे टिप्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं। इनमे से आप जो यूज कर चुकी हैं उसके अलावा दूसरे यूज करें जिससे आपको रिजल्ट मिले।

लौंग का धुआं लें

हाथों की मेहंदी का रंग गहरा करना है तो हथेली को गर्म रखना जरूरी है। तवे पर चार से पांच लौंग को रखकर भूनें और इसका धुआं हाथों पर लें। ऐसा करने से मेहंदी के रंग को गहरा होने में मदद मिलती है।

लगाएं विक्स

सोशल मीडिया पर कई तरह के हैक्स मिल जाते हैं। मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए काफी सारे इंफ्लूएंसर विक्स लगाने की सलाह देते हैं। दरअसल, विक्स में यूकेलिप्टस ऑयल होता है जो मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है।

पेनकिलर स्प्रे

कुछ इंफ्लूएंसर मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए पेनकिलर स्प्रे का यूज करते हैं। दरअसल, इन पेनकिलर स्प्रे में भी मेंथॉल, यूकेलिप्टस ऑयल और दूसरे केमिकल होते हैं जो स्किन में गर्माहट पैदा करते हैं और गर्माहट पाकर मेहंदी तेजी से रिएक्ट करती है और उसका रंग गाढ़ा रच जाता है।

कैसे यूज करें ये हैक

  • सबसे पहले मेहंदी को अच्छी तरह से सूख जाने दें।
  • फिर बगैर पानी लगाएं धीरे-धीरे मेहंदी को खुरचकर छुड़ा लें। हाथ से नहीं निकल रही मेहंदी को आप चम्मच के किनारों की मदद लें लेकिन ध्यान रखें कि स्किन ना छिल जाए।
  • अब विक्स लगाना है तो उसे लगाएं या फिर पेनकिलर स्प्रे को कुछ दूरी से स्प्रे करें और छोड़ दें। जिससे ये स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए और हीट के रिएक्शन से मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN