Home LIFESTYLE NEWS HINDI हथेली से पता चलेगी सेहत! ये 5 लक्षण बताते हैं शरीर में...

हथेली से पता चलेगी सेहत! ये 5 लक्षण बताते हैं शरीर में हो रही कौन से न्यूट्रिशन की कमी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आपकी हथेली आपके सेहत का भविष्य भी बता सकती है। हथेली के साथ नाखूनों पर दिखने वाले इन लक्षणों को इग्नोर करने की गलती ना करें क्योंकि ये शरीर में हो रहे पोषण की कमी को आसानी से बता देते हैं।

शरीर में जरूरी पोषण की कमी कई समस्याओं को पैदा करती है। और, अगर इन कमियों को पूरा ना किया जाए तो बीमारियां होने लगती है। कुछ विटामिन, मिनरल्स की कमी होने पर शुरुआती समय में किसी तरह की समस्या नहीं होती लेकिन शरीर इन कमियों का संकेत जरूर देता है। जैसे अगर आप हथेलियों के आसपास की स्किन और नाखूनों को गौर से देखते हैं तो इन 5 बदलावों को इग्नोर न करें। ये विटामिन, आयरन की कमी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या को दिखाते हैं। होमियोपैथी के डॉक्टर मनु गुप्ता ने ये 5 तरह के लक्षणों को इग्नोर ना करने की सलाह दी है।

उंगलियों के ज्वाइंट्स काले दिख रहे (डार्क नकल्स)

अगर आपके हथेलियों के ऊपरी हिस्से में उंगलियों के ज्वाइंट्स काले दिख रहें, इन हिस्सों पर गहरे-काले धब्बे से नजर आ रहे हैं तो ये विटामिन बी 12 की कमी की ओर इशारा करते हैं। वैसे तो शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से और भी कई लक्षण दिखते हैं लेकिन हाथ के नकल्स अगर काले दिख रहे तो विटामिन बी 12 जरूर चेक करवाएं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक ये विटामिन बी 12 की कमी का संकेत होते हैं।

नाखून ड्राई हो रहे और टूट रहे

अगर आपके नाखून दिखने में काफी ड्राई, फीके से दिख रहें और जल्दी-जल्दी टूट रहे, बीच से चिटक जा रहे तो आमतौर पर लोग अपने कैल्शियम का लेवल चेक करवाते हैं। लेकिन कमजोर और टूट रहे नाखूनों के होने पर सबसे पहले अपने आयरन लेवल को चेक करवाएं। अगर शरीर में आयरन लेवल कम होगा तो नाखून बिल्कुल सफेद दिखेंगे, उनमे जरा भी लालिमा नहीं होगी। इसका कारण है कि शरीर में हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन का स्तर घट जाता है, जिसकी वजह से नाखून कमजोर होने लगते हैं और टूट जाते हैं।

हाथों की स्किन लूज हो रही

हथेली के पीछे वाली स्किन अगर लूज है और खींचने पर आसानी से खिंचती है और वापस अपनी पोजीशन में फौरन नहीं लौटती है तो ये शरीर के डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर स्किन लूज हो जाती है। आमतौर पर माना जाता है कि लूज स्किन के लिए कोलेजन और इलास्टिनक की कमी जिम्मेदार है या फिर उम्र बढ़ रही लेकिन शरीर को अगर पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा और हाइड्रेशन की कमी है तो भी स्किन लूज हो जाती है।

हाथ की उंगलियों में सूजन और दर्द

अगर हाथ की उंगलियों में सूजन महसूस हो रहा और हल्का दर्द है तो ये ह्र्यूमेटाइड आर्थराइटिस का लक्षण होता है। शरीर के बहुत छोटे जोड़ों में अगर दर्द पनप रहा है तो इसे इग्नोर ना करें। अपने कैल्शियम,विटामिन के इनटेक को फौरन सुधारने की जरूरत है।

बेरंग-पीले से नाखून

अगर नाखूनों का रंग पीला, गंदा सा नजर आने लगे और नाखूनों में टूट-फूट होने लगे तो कई बार ये फंगल इंफेक्शन का लक्षण होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN