Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार काशवी हीरानंदानी ने स्काउट ओपी संग किया ब्रेकअप? बोलीं- दोस्त की तरह…

काशवी हीरानंदानी ने स्काउट ओपी संग किया ब्रेकअप? बोलीं- दोस्त की तरह…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/love_scout_kashvi_1792949778974_W7nr_1792949782712_t4c2_66b1ff91-79f2-48d8-a1cc-d5a84d3f5d3c_MiE9.png

बिग बॉस 20 का आज का वीकेंड के वार में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस एपिसोड में काशवी हीरानंदानी ने स्काउट ओपी और लव पर खुलकर सवाल उठाए। इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे लोगों को लग रहा है कि काशवी ने स्काउट से ब्रेकअप कर लिया है। 

बिग बॉस 20 वीकेंड के वार पर आज स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव और अपने बॉयफ्रेंड की नेशनल टीवी पर क्लास लगाई। उन्होंने स्काउट को समझाते हुए कहा कि उन्हें उनके सपोर्टर एक मसाज करने वाले के रूप में देखना नहीं चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो स्काउट को एक दोस्त के रूप में सपोर्ट करेंगी। काशवी की इस लाइन को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि काशवी ने स्काउट से ब्रेकअप कर लिया है।

काशवी ने लव से पूछा सवाल

रोहित शेट्टी ने जब काशवी को स्टेज पर बुलाया, स्काउट ओपी के चेहरे की रंगत उड़ गई। वहीं, स्टेज पर आने के बाद स्काउट से पहले काशवी ने लव से बात की। उन्होंने बोला कि क्या वो सच में अपने मुंहबोले भाइयों के साथ ऐसे ही व्यवहार करती हैं?

काशवी बोलीं- जी-जान से आपको सपोर्ट कर रहे हैं

काशवी ने स्काउट की हरकतों पर भी सवाल उठाया। इसी के साथ उन्होंने कहा, “मैं आपको हर रोज सपोर्ट करती हूं। वॉचपार्टी करते हैं हम। आप जो बोलते हो न कि गेमिंग कम्यूनिटी, हम पूरा दिल, जी-जान से आपको सपोर्ट कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा वो कितना भी पैसा, कुछ भी उन्हें स्टेज पर नहीं ला सकता था, लेकिन वो यहां आई हैं क्योंकि वो जानती हैं ये स्काउट ऐसे नहीं हैं। काशवी ने कहा- आपके फैंस ने आपको इसलिए सपोर्ट करना शुरू किया था क्योंकि आप ट्रॉफी के पीछे थे। क्योंकि आप देश के लिए ट्रॉफी का पीछा कर रहे थे। अब वो भूख और स्पार्क कहां है? अब आप किसी बैकग्राउंड किरदार की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो।

दोस्त की तरह स्काउट को सपोर्ट कर रहीं काशवी

काशवी ने कहा कि एक गलती किसी को परिभाषित नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “वो एक दोस्त की तरह उन्हें पूरे दिल से सपोर्ट कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें जब ट्यूमर था, तब स्काउट उनके साथ थे। काशवी ने कहा- वो पूरी तरह से उनके सपोर्ट में हैं। इस वक्त उनके लिए इससे ज्यादा कुछ भी जरूरी नहीं है। जब काशवी ने कहा कि वो और पूरी स्काउट आर्मी उनके साथ खड़ी है तो स्काउट ने कहा कि वो एक दोस्त की तरह उन्हें नहीं चाहते हैं, उन्हें पता है कि वो कौन हैं। स्काउट ने कहा, लेकिन एक दोस्त की तरह नहीं, आपको पता है आप कौन हो।”

लव पर लगाया मैनिपुलेट करने का आरोप

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने कहा कि सब उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन वो या उनके फैंस उन्हें किसी का मसाज वाला बनता नहीं देख सकते हैं। काशवी ने कहा कि स्काउट के फैंस लव से नफरत करते हैं। काशवी ने लव पर स्काउट को मैनिपुलेट करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लव ने आपको फंसाया और आप फंस चुके हो।

स्काउट को सपोर्ट करती रहेंगी काशवी

काशवी ने कहा, “मैं 24 घंटे आपको देखती हूं। अगर आपको मेरी बात माननी है तो ठीक है, नहीं माननी है तो वो हम देखेंगे आगे, क्योंकि मैं 24 घंटे आपको देखूंगी और जिस भी रूप में मुमकिन होगा आपको सपोर्ट करती रहूंगी।”

स्काउट ने की गेम छोड़ने की बात

काशवी ने स्काउट से ये भी कहा कि वो अगर वो उनकी थोड़ी भी इज्जत करते हैं तो वो अब लव को बिल्कुल अलग कर देंगे। काशवी की बातें सुनकर स्काउट टूट गए। वो बुरी तरह रोने लगे। उन्होंने कहा कि वो बिग बॉस की वजह से उन्हें नहीं खोना चाहते हैं।

स्काउट और लव पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा

स्काउट ने कहा जैसे ही कहा कि वो खेल छोड़ना चाहते हैं, उन्हें लोगों ने समझाया कि काशवी उन्हें गेम छोड़ने के लिए नहीं कह रही हैं। स्काउट की इस बात पर रोहित शेट्टी ने भी जवाब दिया और कहा कि पागल हो गए हो? स्काउट ने जब दोबारा दोहराया कि वो काशवी को नहीं खोना चाहते हैं, तो रोहित शेट्टी ने कहा कि उसके लिए वो करो जो मैंने समझाया है।

लव और स्काउट पर रोहित शेट्टी भड़क भी गए। उन्होंने कहा कि हम कह रहे हैं कि अगर तुम भाई-बहन हो भी तब भी ये मसाज बंद कर दो, इतना मुश्किल है क्या? काशवी के जाते-जाते स्काउट ने उन्हें लव यू बोला, इसपर काशवी ने कहा- स्काउट ओपी, अब वो आपके एक्शन बताएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN