Home LIFESTYLE NEWS HINDI 760 रुपये की स्टील थाली देखकर हर्ष गोयनका ने ली चुटकी, कहा-क्या...

760 रुपये की स्टील थाली देखकर हर्ष गोयनका ने ली चुटकी, कहा-क्या अब 4,500 रुपये का मिलेगा बेलन?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हर्ष गोयनका ने भारतीय घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली स्टील की थाली को फेमस स्वीडिश फर्नीचर और होम फर्निशिंग रिटेलर IKEA में ‘प्रीमियम’ नाम देकर महंगे दामों पर बेचने को लेकर एक मजेदार तंज कसा है। 

पीढ़ियों से भारतीय घरों में खाना खाने के लिए स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल स्टील की प्लेटें हल्की, टिकाऊ, साफ करने में आसान और बार-बार इस्तेमाल करने के लिए सुविधाजनक होती हैं। ये प्लेटें आसानी से टूटती नहीं हैं और सालों तक चल सकती हैं। डिस्पोजेबल प्लेटों के मुकाबले ये लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती हैं, जिससे कचरा कम होता है। सदियों से इस्तेमाल हो रही ये प्लेटें इन दिनों ऑनलाइन चर्चा का टॉपिक बन गई हैं। दरअसल, एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने फेमस स्वीडिश फर्नीचर और होम फर्निशिंग रिटेलर IKEA की स्टेनलेस-स्टील प्लेटों को फैशनेबल ‘क्रोम’ टेबलवेयर के बताया। जिसके बाद भारतीयों ने इसे स्टील की थालियों के रूप में पहचान लिया और इस वायरल मोमेंट पर बिजनसमैन हर्ष गोयनका ने एक्स पर एक मजेदार बात कही।

अब बेलन की बारी

हर्ष गोयनका ने इस मौके का इस्तेमाल आम घरेलू चीजों को हाई-एंड लाइफस्टाइल प्रोडक्ट के रूप में पेश करने के बारे में चुटकी ली। उन्होंने लिखा ‘पहले कोल्हापुरी चप्पलें थीं, फिर दुपट्टे, और अब IKEA हमारी स्टील की थाली को 760 रुपये में ‘चिक क्रोम प्लेट’ के तौर पर बेच रहा है। अब बस उस दिन का इंतजार है जब IKEA 4,500 रुपये में ‘एयरोडायनामिक डो-फ्लैटनिंग वांड’ यानी हमारा साधारण बेलन लॉन्च करेगा।’

इस बात को कहते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक चेतावनी भी दी कि भारतीय पत्नियों को इस बेलन का इस्तेमाल अपने पतियों के खिलाफ किसी मिसाइल की तरह नहीं करना चाहिए।

कैसे वायरल हुई स्टील थाली

स्टील की थाली को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब अमेरिकी इन्फ्लुएंसर अमांडा मॉन्सेन ने IKEA की स्टेनलेस-स्टील प्लेटें दिखाईं और उन्हें ‘चिक क्रोम प्लेट्स’ बताया। उन्होंने कहा कि वह क्रोम वाले टेबलवेयर की तलाश में थीं और इन चमकदार प्लेटों को आधुनिक इंटीरियर के लिए एक स्टाइलिश ऑप्शन बताया। इन्फ्लुएंसर ने कहा कि इन प्लेटों का इस्तेमाल खाना परोसने या परफ्यूम रखने वाली ट्रे के तौर पर किया जा सकता है। इंफ्लएंसर के इस पोस्ट पर इंडियन सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत ध्यान दिलाया कि यह प्रोडक्ट बिल्कुल वैसी ही स्टील की थाली जैसा दिखता है, जो भारतीय रसोई में आम है और जिसका इस्तेमाल लंबे समय से खाना परोसने के लिए किया जाता रहा है। बताया गया कि एक प्लेट की कीमत लगभग $7.99 यानी करीब 760 रुपये थी, जबकि एक सेट की कीमत $14.99 लगभग 1,430 रुपये थी। एक बात जिस पर गौर करना होगा वह यह है कि इंफ्लूएंसन जिसे ‘चिक क्रोम प्लेट’ कह रही है, IKEA इन प्रोडक्ट्स को स्टेनलेस-स्टील प्लेट के रूप में ही बताया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN