Home rss business hindi Diwali Shopping: 10% कैशबैक से भी बेहतर है 8% डिस्काउंट! जानिए कैसे...

Diwali Shopping: 10% कैशबैक से भी बेहतर है 8% डिस्काउंट! जानिए कैसे बचेगा आपका पैसा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Diwali Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय 10% कैशबैक का ऑफर देखकर खुश होने से पहले जरा रुकिए! हो सकता है कि 8% का इंस्टेंट डिस्काउंट आपको उससे ज्यादा फायदा दे
  • वहीं, 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स भी हजार रुपये के बराबर हों, यह जरूरी नहीं है

Diwali Shopping 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय 10% कैशबैक का ऑफर देखकर खुश होने से पहले जरा रुकिए! हो सकता है कि 8% का इंस्टेंट डिस्काउंट आपको उससे ज्यादा फायदा दे। वहीं, 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स भी हजार रुपये के बराबर हों, यह जरूरी नहीं है। अगर आप भी शॉपिंग के दौरान डिस्काउंट, कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स के बीच उलझ जाते हैं, तो जान लीजिए कि 10,000 रुपये की खरीदारी पर कौन-सा ऑफर आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

डिस्काउंट, कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स में क्या है अंतर?

इंस्टेंट डिस्काउंट – इसमें खरीदारी करते समय ही सामान की कीमत कम हो जाती है। उदाहरण के लिए 10,000 रुपये की खरीदारी पर 8% डिस्काउंट मिलता है, तो आपको 800 रुपये की सेविंग होगी। यानी आपको सामान के लिए सिर्फ 9,200 रुपये देने होंगे।

कैशबैक – इसमें पहले आपको पूरी कीमत चुकानी होती है और बाद में कुछ पैसा वापस मिलता है। हालांकि, कैशबैक पर अधिकतम लिमिट, न्यूनतम खरीदारी और पैसे मिलने की समयलिमिट जैसी शर्तें हो सकती हैं।

रिवॉर्ड पॉइंट्स – ये पॉइंट्स आपको खरीदारी के बदले मिलते हैं, जिन्हें बाद में शॉपिंग वाउचर, फ्लाइट टिकट या होटल बुकिंग जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी असली कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि एक पॉइंट कितने रुपये का है और आप उसे कहां इस्तेमाल कर सकते हैं।

10,000 रुपये की शॉपिंग पर किसमें ज्यादा सेविंग?

मान लीजिए कि आप 10,000 रुपये की खरीदारी कर रहे हैं और आपके पास तीन ऑफर हैं। कैशबैक की अधिकतम लिमिट 500 रुपये है और हर रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत 50 पैसे है। इस उदाहरण में इंस्टेंट डिस्काउंट सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे आपको बाकी दोनों ऑफर के मुकाबले ज्यादा रुपये बचेंगे।

8% इंस्टेंट डिस्काउंट: 800 रुपये की सेविंग, पेमेंट 9,200 रुपये।

10% कैशबैक: अधिकतम 500 रुपये वापस, खर्च देखा जाए तो 9,500 रुपये।

1,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स: यह फायदा तभी मिलेगा जब आप सभी पॉइंट्स का इस्तेमाल कर पाएं। जैसे अगर 500 रिवार्ड प्वाइंट इस्तेमाल कर पाएंगे, तो उतना ही फायदा होगा।

रिवॉर्ड पॉइंट्स कब बन सकते हैं सबसे बेहतर विकल्प?

अगर एक रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत एक रुपया है, तो 1,000 पॉइंट्स की कुल कीमत 1,000 रुपये होगी। ऐसे में रिवॉर्ड पॉइंट्स, 800 रुपये के डिस्काउंट से ज्यादा फायदा देंगे। लेकिन यह तभी सही है, जब आप इन पॉइंट्स को आसानी से इस्तेमाल कर सकें और वे एक्सपायर न हों।

ऑफर चुनने से पहले इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. कैशबैक की लिमिट देखें – 10% कैशबैक का मतलब हमेशा 10% सेविंग नहीं होता। अगर अधिकतम लिमिट 500 रुपये है, तो 20,000 रुपये की खरीदारी पर भी आपको सिर्फ 500 रुपये मिल सकते हैं।

2. रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू समझें – पता करें कि एक पॉइंट कितने रुपये का है और उसकी वैलिडिटी कितनी है।

3. असली जरूरत देखें – सिर्फ ऑफर के लालच में ऐसी चीज न खरीदें, जिसकी आपको जरूरत ही नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN