Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 21 की उम्र में मां बनने पर मीरा राजपूत बोलीं- काफी चैलेंजिंग...

21 की उम्र में मां बनने पर मीरा राजपूत बोलीं- काफी चैलेंजिंग था, लेकिन शाहिद ने…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/kmm_1793383688861_BPth_1793383701820_2uMw_a8411f0b-ff12-4c21-a880-1570f0204fbb_KFm7.jpg

करीना कपूर खान और मीरा राजपूत ने साथ में मदरहुड को लेकर बात की। इस दौरान करीना ने मीरा से 21 की उम्र में मां बनने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा।

करीना कपूर खान के चैट शो व्हट वुमन वॉन्ट का छठा सीजन चल रहा है। इस शो में कई सेलेब्स आते हैं और करीना उनसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करती हैं। अब उनके शो का जो नया एपिसोड आया है उसमें गेस्ट के तौर पर मीरा राजपूत आई हैं। मीरा, शाहिद कपूर की पत्नी हैं। इस एपिसोड के लिए सब काफी एक्साइटेड थे क्योंकि करीना, शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड रही हैं। करीना खुद भी ये बात बोलती हैं शो के शुरुआत में कि लोग हमें साथ में देखने के लिए बेताब हैं।

मीरा ने क्या कहा मदरहुड पर

अब करीना इस दौरान मीरा से पूछती हैं कि आप 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं तो क्या आपको कभी लगा कि कुछ और उस वक्त करना बेहतर होता तो इस पर मीरा ने जवाब दिया मुझे नहीं लगता। चाहे आपकी कोई भई उम्र हो, मदरहुड एक चैलेंज है। आपके और मेरे अलग-अलग स्टेज में बच्चे हुए हैं, लेकिन मैं श्योर हूं कि हम दोनों को चैलेंज का सामना करना पड़ा है। बच्चों की परवरिश करना काफी बड़ी बात है और उस दौरान शाहिद कपूर ने मेरी काफी मदद की। वह काफी सपोर्टिव थे। मेरी 2 बहने हैं जिनके 2 बच्चे हैं। मैंने इसी वजह से मदरहुड पर कोई बुक नहीं पढ़ी क्योंकि मैंने उन्हें बच्चों की परवरिश करते देखा है। जाहिर है चैलेंज होना, लेकिन मैं इसे अलग तरीके से नहीं चाहती थी।

बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करती हैं मीरा

मीरा ने फिर बताया कि वह बच्चों के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड करती हैं। उन्हें ये बात भी अच्छी लगती है कि जब वह 41 साल की होंगी तब मीशा 21 साल की होंगी और वह बच्चों के साथ खूब टाइम स्पेंड कर सकती हैं।

शाहिद-मीरा की अरेंज मैरिज

बता दें कि शाहिद और मीरा ने साल 2015 में अरेंज मैरिज की थी। उस वक्त फैंस काफी हैरान हो गए थे जब अचानक दोनों की शादी की फोटो आई थी। दोनों के 2 बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा।

मीरा का स्किनकेयर ब्रांड

मीरा सिर्फ शाहिद की वाइफ से ही नहीं जानी जातीं। वह स्किनकेयर ब्रांड एकाइंड ब्यूटी की को फाउंडर भी हैं।

बता दें कि करीना और शाहिद ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2012 में फिर सैफ ने करीना से शादी कर ली थी। वहीं शाहिद ने मीरा से साल 2015 में।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN