Source :- LIVE HINDUSTAN
चेहरे की स्किन डल और लूज हो गई है और आपको कोरियन ग्लास स्किन की चाहत है तो पोटैटो स्टार्च से बना फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाएं। ये स्किन को टाइटनिंग, ब्राइटनिंग इफेक्ट देगा। सीखें स्टार्च निकालना और फेस मास्क बनाना।
अगर आपकी स्किन भी बेजान और डल सी नजर आती है। तो अपनी स्किन को फर्म, शाइनी और ब्राइट बनाने के लिए महंगी क्रीम को खरीदने का इरादा छोड़कर एक बार ये घरेलू नुस्खा ट्राई करें। आलू का जूस दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है। ये सभी जानते हैं और ज्यादातर लोग फेस मास्क में इसका इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन आलू के जूस से भी ज्यादा इफेक्टिव इसका स्टार्च होता है। जिसे अगर आपने चेहरे पर सही तरीके से लगाना स्टार्ट कर दिया तो कुछ ही समय में स्किन में बदलाव नजर आने लगेंगे। ये स्किन को ना केवल पहले से ज्यादा फर्म और सॉफ्ट बनाएगा बल्कि इससे स्किन पर ब्राइटनिंग इफेक्ट भी नजर आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं आलू के स्टार्च से बना फेस पैक, जो दे सकता है कोरियन ग्लास स्किन।
पोटेटो स्टार्च से बनाएं ब्राइटनिंग पैक
आलू के स्टार्च की मदद से बना फेस पैक चेहरे पर ब्राइटनिंग और सॉफ्ट इफेक्ट देगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू के स्टार्च को निकालना सीख लें। फिर फेस पैक बनाएं।
आलू का स्टार्च कैसे निकालें?
- आलू का स्टार्च निकालना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपको एक आलू लेकर इसे अच्छी तरह से धोकर घिस लेना है।
- घिसने के बाद कपड़े में डालकर घिसे आलू को निचोड़ दें।
- तो हमें आलू का रस मिल जाएगा।
- अब इस आलू के रस को किसी कांच की कटोरी में थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे कि पंद्रह से बीस मिनट बाद आलू के रस में नीचे की तरफ सफेद रंग की लेयर जम गई है, ये लेयर ही स्टार्च है।
- अब बस ऊपर से आलू के रस को धीरे से निकालकर अलग कर दें।
- अब इस स्टार्च से फेस पैक बनाएं।
आलू के स्टार्च से कैसे बनाएं फेस पैक
- आलू के रस को निकालने के बाद कटोरी में नीचे बैठे स्टार्च में ही दो इंग्रीडिएंट्स डालकर आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाएगा।
- बस इसी स्टार्च में आधा चम्मच मिल्क पाउडर डालें।
- साथ में दो से तीन बूंद नींबू का रस डाल दें। लेकिन ध्यान रहे कि नींबू के रस का स्किन पर नुकसान ना हो।
- बस इन तीनों चीज को मिक्स करें और फेस पैक बनकर तैयार है।
- अब इसे चेहरे पर अच्छी तरह पतली लेयर में लगा लें और करीब 20-25 मिनट तक लगाकर रखें।
- बस फिर पानी से अच्छी तरह क्लीन करें और मॉइश्चराइजर लगाएं। जिससे स्किन ड्राई ना फील हो।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता की पुष्टि नहीं की है और ना ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


