Home LIFESTYLE NEWS HINDI खिड़की-दरवाजों में लगी लोहे की धूलभरी जाली मिनटों में चमकेगी, मोजा और...

खिड़की-दरवाजों में लगी लोहे की धूलभरी जाली मिनटों में चमकेगी, मोजा और ब्रश वाला नुस्खा ट्राई करें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खिड़की-दरवाजों पर अक्सर लोग लोहे की जाली लगवाते हैं। ये लोहे की जाली साफ करना हो तो पूरे घर में धूल भर जाती है और हाथ से सफाई में चोट लगने का डर रहता है। ऐसे में ये कपड़े के ब्रश और मोजे का नुस्खा काम आएगा।

दिवाली की सफाई जोरों पर है। हर घर में अंदर से लेकर बाहर तक कोना-कोना साफ किया जा रहा है। पुराने सामान, कबाड़ को हटाकर फेंक रहे हैं। दरवाजे-खिड़कियां सब पर जमा धूल हटा रहे। लेकिन एक जगह की धूल हटाना सबसे मुश्किल काम लगता है, वो है खिड़की-दरवाजों में लगी लोहे की जाली, जिस पर जमा धूल को साफ करना सबसे मुश्किल लगता है। इसके दो कारण है पहला तो चूंकि ये जालियां बाहर की खिड़की वगैरह में ज्यादा लगी होती है इसलिए इनमे धूल भी ज्यादा होती है। वहीं इन जालियों पर लगी धूल को हटाने में पूरा घर गंदा हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ये लोहे की जालियां कैसे साफ करें? लेकिन छोटा सा हैक आपके इस काम को बिल्कुल आसान बना देगा और आप चुटकियों में सारी जालियों को साफ कर लेंगे।

मोजा और कपड़े वाला ब्रश करेगा सफाई

जब लोहे की जालियां साफ करनी हो तो पुराने मोजे इकट्ठा कर लें। एक जोड़े मोजे पर्याप्त होंगे लेकिन अगर लगे कि ज्यादा खिड़की दरवाजे घर में हैं तो उनके लिए आप एक से ज्यादा जोड़े पुराने निकाल कर रख लें। इन मोजों से घर की सफाई बहुत बढ़िया होंगी और आपको इन्हें धोने का झंझट भी नहीं करना। बस इन पुराने गंदे हो चुके मोजों को फेंक दें। कैसे करें मोजों से लोहे की जालियों को सफाई।

लोहे की जाली साफ करने का कमाल का हैक

लोहे की जाली झाड़ने के चक्कर में धूल पूरे घर में उड़ने लगती है। जिससे घर ही पूरा गंदा हो जाता है। अब अगर आपको एक बार में ही पूरा घर साफ चाहिए तो मोजे वाला हैक ट्राई करें। बस जाली साफ करने के लिए कपड़े वाला ब्रश लें। इस ब्रश पर कोई भी पुराना मोजा पहना दें। और मोजे के ऊपर पानी का हल्का सा स्प्रे कर दें। अब जब आप जाली को ब्रश से झाड़ेंगी तो धूल-मिट्टी उड़ने की बजाय गीले मोजे में चिपक जाएगी।

और, अगर जाली की गहरी सफाई करनी है तो इस मोजे पर आप थोड़ा सा साबुन वाला पानी स्प्रे करें और फिर ब्रश झाड़ें। इससे जाली और भी बढ़िया तरीके साफ हो जाएगी और घर के दूसरी चीजों पर धूल उड़कर नहीं गिरेगी।

इस दीवाली खिड़कियों की गंदी जाली को पूरा बदलने की बजाय साफ करने का नुस्खा ट्राई करें। कम पैसे में सफाई पूरी होगी। अगर आप इन लोहे की जालियों को कपड़े की मदद से हाथ से साफ करते हैं तो हाथ में चोट लगने का डर रहता है। कई बार लोहे के छोटे टुकड़े जाली से टूटकर हाथ में धंस जाते हैं और जख्म बना देते हैं। तो त्योहारों के सीजन में बगैर चोट-चपेट लगाए और घर गंदा किए खिड़की-दरवाजे की लोहे वाली जाली साफ करने के लिए मोजा और कपड़े वाले ब्रश का नुस्खा अपनाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN