Source :- LIVE HINDUSTAN
साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली बस आने वाली है। इस त्योहार के आने से पहले बहुत से लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलकर दिवाली पार्टी करते हैं अगर आप भी ये पार्टी प्लान कर रहे हैं तो आपके काम को आसान बनाने के लिए हम चेकलिस्ट शेयर कर रहे हैं।
हिंदू धर्म में दिवाली को साल के सबसे बड़े त्योहार में गिना जाता है। यह रोशनी, खुशियों, प्रेम, समृद्धि और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस त्योहार के दिन लोग लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा करते हैं और अपनों के साथ समय बिताते हैं। आजकल दिवाली से पहले दिवाली पार्टी का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। ये रोशनी, खुशियों, मिठाइयों और अपनों के साथ जश्न मनाने का एक खूबसूरत मौका होता है। बहुते लोग घर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ही दिवाली पार्टी प्लान करते हैं। अगर आप भी घर पर ही दिवाली पार्टी प्लान कर रहे हैं तो आपके काम को आसान बनाने के लिए हम दिवाली पार्टी के लिए चेक लिस्ट लेकर आए हैं।
1) दिवाली पार्टी का ड्रेस कोड
पार्टी को यादगार और मजेदार बनाने के लिए ड्रेस कोड तय करें। ये पार्टी को खास बनाने का काम करती है। आप महिलाओं के लिए साड़ी, लहंगा या अनारकली जैसे इंडियन आउटफिट के ड्रेस कोड को चुन सकती हैं। इसके अलावा पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा या नेहरू जैकेट का ऑप्शन सही रहेगा। चाहे तो फेस्टिव कलर के मुताबिक ड्रेस का एक रंग भी फिक्स कर सकती हैं। गोल्डन, रेड, मैरून या गुलाबी ट्रेडिशनल एथनिक लुक में अच्छी लगती है।
2) मेन्यू सेट करें
वैसे तो आप अपने मेहमानों के मुताबिक मेन्यू सेट कर सकते हैं। लेकिन इसमें स्टार्टर, मेन कोर्स और मिठाइयों के ऑप्शन को रखें। यहां हम उदाहरण के लिए मेन्यू बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
स्टार्टर
-पनीर टिक्का
-वेज कबाब
-समोसा और कचौरी
-चाट और गोलगप्पे
ड्रिंक्स
-कोल्ड ड्रिंक्स
-वर्जिन मोजितो
मेन कोर्स
-शाही पनीर
-दाल मखनी
– वेज पुलाव
-नान और पूरी
-रायता और सलाद
मिठाइयां
-गुलाब जामुन
-काजू कतली
3) पार्टी को मजेदार बनाने के लिए गेम्स
पार्टी को मजेदार बनाने के लिए गेम्स रखना जरूरी है। क्योंकि अगर गेम्स नहीं होंगे तो लोग पार्टी में भी फोन चलाएंगे और रील्स स्क्रॉल करेंगे। आप दिवाली पार्टी में तंबोला, अंताक्षरी, दीया सजाने का कॉम्पटिशन, बॉलीवुड क्विज, गिफ्ट एक्सचेंज जैसे मजेदार गेम्स खिलाएं। गेम्स के विनर को छोटे-छोटे गिफ्ट दें।
4)पार्टी का टाइम सेट करें
पार्टी का टाइम अगर सेट होगा तो आपके गेस्ट सही समय पर पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगे और पूरी तरह से एंजॉय भी करेंगे। पार्टी का इंवाइट भेजते समय आप टाइम टेबल भी भेज दें। पार्टी का टाइम टेबर आप बताए गए उदाहरण के मुताबिक सेट कर सकते हैं। जैसे
पार्टी स्टार्ट होने का समय शाम 5:00
गेस्ट का वेलकम- शाम 5:30
वेलकम ड्रिंक-5:45
फोटो और स्नैक्स- शाम 6:15
गेम्स और म्यूजिक- 7:30
डिनर रात 8:30
5) पार्टी के लिए घर की डेकोरेशन
पार्टी के मुताबिक घर भी सुंदर दिखना बहुत जरूरी है। घर के मेन दरवाजे पर फूलों का तोरण लगाएं। एंट्री पर रंगोली और दीये भी लगा सकते हैं। बालकनी में फेयरी लाइट्स लगाएं और दीवार पर खूबसूरत फोटो बूथ तैयार करें। डाइनिंग टेबल पर फूल और छोटी एलईडी कैंडल भी रख सकते। फोटोज क्लिक करवाने के लिए दिवाली प्रॉप्स भी रख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



