Source :- LIVE HINDUSTAN
इडली-डोसा का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, ये अगर नेचुरल तरीके से फर्मेंट हो तो पेट के लिए भी बढ़िया होता है। फर्मेंटेड फूड में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। घर में जब इडली या डोसा बनाना हो तो काफी सारे लोग होममेड पेस्ट को अच्छा मानते हैं। लेकिन सर्दियां आ रही हैं और सर्दियों में इडली के बैटर को नेचुरली फर्मेंट करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि बिना गर्माहट के फर्मेंटेशन नहीं होता और अगर बैटर को ज्यादा देर तक रखा जाए तो इसका स्वाद बदल जाएगा। ऐसे में ये पुरानी और देसी ट्रिक को फॉलो करने की जरूरत होती है। जो सर्द मौसम में भी आपके इडली बैटर को आराम से 4-5 घंटे में फर्मेंट कर देगी।
इडली बैटर फर्मेट करने का देसी नुस्खा
इडली बैटर को नेचुरली फर्मेट करने के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल तो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हुआ। लेकिन ये प्रोसेस पूरा नहीं है। दरअसल, जब सर्दियां आती हैं तो इस विधि से ही बैटर को फर्मेंट किया जाता है। लेकिन ये पान के पत्ते को इस्तेमाल करने की पूरी विधि नहीं है। इसलिए जानें कैसे पान के पत्ते को इडली बैटर पर रखा जाता है और बैटर को फर्मेंट करने के लिए गर्म वातावरण तैयार करते हैं। तो जानें कैसे पान के पत्ते से करते हैं इडली बैटर को फर्मेंट
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




