Home LIFESTYLE NEWS HINDI मेहंदी छूटने की वजह से हाथ हो रहे खुरदुरे? छुड़ाने के 5...

मेहंदी छूटने की वजह से हाथ हो रहे खुरदुरे? छुड़ाने के 5 तरीके नोट कर लें

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ पर हाथ-पैर में भर-भरकर मेहंदी लगाई। लेकिन दो दिन बाद मेहंदी का गहरा रंग परत करके उतरने लगता है और स्किन खुरदुरी सी महसूस होने लगती है। मेहंदी की छूटने की वजह से हाथ खुरदुरे से लग रहे तो छुड़ाने का तरीका नोट कर लें।

करवा चौथ में महिलाओं ने भर-भर कर हाथों में मेहंदी लगवाई। ये मेहंदी गहरे रंग की सुंदर दिखती और दो दिन बाद सारी मेहंदी धीरे-धीरे छूटना स्टार्ट हो जाती है, जिसकी वजह से हाथ खुरदुरे हो जाते हैं और छूने में काफी बुरे लगते हैं। इस खुरदुरी मेहंदी को पूरी तरह से छुड़ाना चाहती हैं तो ये 5 ट्रिक ट्राई करें। ये सिंपल ट्रिक मेहंदी को फटाफट से छुड़ाने में मदद करेगी और हाथ चिकने हो जाएंगे।

सॉल्ट वाटर सोक

गर्म पानी में पांच से छह चम्मच नमक डालकर मेहंदी वाले हाथ या पैर को डुबो दें। नमक की मदद से डेड स्किन रिमूव होगी और एक्सफोलिएशन होगा। करीब 20 मिनट तक हाथ-पैर को डुबोकर रखें और फिर क्लीन कर लें।

बेकिंग सोडा और नींबू

बेकिंग सोडा की मदद से एक्सफोलिएट करना आसान हो जाता है। आप किसी कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमे आधा नींबू का रस डाले। इस पेस्ट को तैयार करें और मेहंदी लगे हाथ में जहां-जहां खुरदुरापन दिख रहा वहां लगा लें। हल्के हाथ से मसाज करके स्क्रब करें और गुनगुने पानी से साफ कर लें। बेकिंग सोडा को स्क्रब करने से जो मेहंदी परत में निकल रही होगी वो पूरी तरह से साफ हो जाएगी। उसके बाद हाथ पर मॉइश्चराइजर लगाएं और स्किन की ड्राईनेस को दूर करें।

टमाटर का जूस लगाएं

टमाटर के जूस में साइट्रिक एसिड होता है और ये एक नेचुरल एक्सफोलिएंट का काम करता है। मेहंदी के रंग को हटाने के लिए ये काफी मदद करता है। एक पका हुआ टमाटर लेकर उसके रस को निकाल लें। फिर इसे मेहंदी लगे हाथ पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव नहीं है तो आप इसमे थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल दें। दोनों चीज का कॉम्बिनेशन मेहंदी के रंग को हल्का करने में मदद करेगा। ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है और मेहंदी के रंग को छुड़ाने में मदद करेगा। अच्छी तरह से पानी से हाथ साफ करने के बाद बॉडी ऑयल से स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद मिलेगी।

चीनी और नारियल के तेल से बनाएं स्क्रब

मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए चीनी और नारियल का तेल से स्क्रब बनाकर तैयार करें। ये स्किन ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट हैं और स्किन को क्लीन करता है। जब दोनों चीजों को मिलाकर स्क्रब करते हैं तो स्टेन को साफ होने में मदद मिलती है। पेस्ट बनाएं और मेहंदी लगी हुई जगह पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से हाथों को साफ करें। फिर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं।

हेयर कंडीशनर से क्लीन करें

सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन हेयर कंडीशनर बालों को सिल्की और सॉफ्ट बनाने के अलावा मेहंदी के रंग को भी हल्का करने में मदद करेगा। इसके लिए हाथों में कंडीशनर लें और मेहंदी लगी हुई जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें। फिर 15 मिनट तक मसाज के बाद हाथों से क्लीन कर लें। खुरदुरी मेहंदी आराम से छूट जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN