Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Delhivery shares price: डेल्हीवरी के शेयरों की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है
- सितंबर तिमाही के नतीजों से निवेशक गदगद नजर आ रहे हैं
Delhivery shares price: डेल्हीवरी के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही नतीजों को देखते हुए एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले समय यह स्टॉक 42 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल कर लेगा। बता दें, इस बार कंपनी को प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल डेल्हीवरी ने घाटा का सामना किया था।
कितना हुआ है प्रॉफिट (Delhivery Q2 Profit)
कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार टैक्स भुगतान के बाद इस बार कंपनी को 40.60 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल इसी पीरियड में कंपनी को 50.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार कुल रेवन्य 19.80 प्रतिसत की बढ़ोतरी के साथ 3066.30 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2559.30 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही के बाद शेयरों में उछाल (Delhivery shares performance)
बीएसई में स्टॉक बढ़त के साथ 400 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 423.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 2026 में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 4 प्रतिशत बढ़ गया है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 11 प्रतिशत के करीब गिर चुका है।
पिछले दो साल में इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को करीब 14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 3 साल में स्टॉक की कीमतों में 3.72 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश (Delhivery target price)
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने स्टॉक के लिए BUY टैग दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 540 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 470 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। जोकि शुक्रवार कि क्लोजिंग की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।
ब्रोकरेज हाउस सिटी ने भी BUY टैग डेल्हीवरी के स्टॉक को दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 545 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




